Google Event Today: आज यानी 06 अक्टूबर को गूगल का ‘मेड बाय गूगल’ इवेंट 7.30 बजे शुरू होगा, जो 9 बजे तक जारी रहेगा। भारत में इस इवेंट को कंपनी के लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा। इस दौरान कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इनमें गूगल पिक्सल 7 (Google Pixel 7) , पिक्सल 7 प्रो (Google Pixel 7 Pro) और पिक्सल वॉच (Google Pixel Watch) लॉन्च की जाएगी।
इन तीनों ही प्रोडक्ट्स के बारे में पिछले कुछ दिनों से जानकारी लीक हो रही हैं। हालांकि, लॉन्च के बाद अब पता चल ही जाएगा कि डिवाइसों में क्या-क्या खास होगा। गूगल अपने इस इवेंट में स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन के अलावा नया नेस्ट स्मार्ट होम पोर्टफोलियो (Google Nest Smart Home Portfolio) को भी पेश करेगी। आइए गूगल पिक्सल 7, पिक्सल 7 प्रो और पिक्सल वॉच के बारे में बताते हैं कि इनमें क्या खास मिल सकता है।
अभी पढ़ें – Samsung का सबसे पतला स्मार्ट टीवी लॉन्च, 98 इंच से मिलेगा सिनेमा घर का अनुभव!
Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले- 90Hz रिफ्रेश रेट 6.3-inch FHD+ OLED
- रैम- 8GB
- स्टोरेज- 256GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 13
- प्रोसेसर- Google Tensor G2 SoC
- चिपसेट- Titan chip
- रियर कैमरा- 50MP मुख्य + 12MP अल्ट्रावाइड
- फ्रंट कैमरा- 11MP सेल्फी शूटर
- बैटरी- 4,700mAh के साथ 30W फास्ट चार्जिंग
- कीमत- करीब 49000 रुपये हो सकती है।
Google Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन
गूगल पिक्सल 7 प्रो में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले है, जो QHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेस रेट है। इसमें Google Tensor G2 चिपसेट होगी जो Android 13 पर काम करेगा। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। इसमें 50MP + 12MP + 48MP कैमरा है। इसके फ्रंट में 11MP का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के होगा। इसकी कीमत 50 हजार रुपये के करीब हो सकती है।
अभी पढ़ें – Amazon Smartphones Best Deals: 30 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं ये 8 स्मार्टफोन, जानिए ऑफर्स
Google Pixel Watch के स्पेसिफिकेशन
गूगल Pixel Watch की अगर बात करें तो इसमें एक क्विक पेयरिंग फीचर मिल सकता है। ये वॉच ईसीजी ट्रैकिंग के साथ हो सकता है। वॉच की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ हो सकती है। पानी से बचाव के लिए इसे 5 ATM की रेटिंग मिल सकती है। इसमें हेल्थ और स्पोर्ट्स के कई फीचर्स हो सकते हैं।
कहां से खरीद सकते हैं ये प्रोडक्ट्स
गूगल के पिक्सल 7 सीरीज और पिक्सल वॉच को लॉन्च के साथ उपलब्ध कर दिया जाएगा। आप इन डिवाइसों को कंपनी की वेबसाइट GoogleStore.com से खरीद सकेंगे। हालांकि, शुरुआत में इन डिवाइस को न्यूयॉर्क शहर में रहने वालों के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines