क्या है Google का नया Nano Banana Pro? Gemini 3 पर बेस्ड सबसे एडवांस्ड AI इमेज जेनरेशन मॉडल, जानें क्या नया

Google ने अपने नए AI मॉडल Nano Banana Pro को लॉन्च किया है, जो Gemini 3 पर बेस्ड है. यह मॉडल बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग, रियल-टाइम जानकारी, इन्फोग्राफिक्स बनाने, जैसी एडवांस्ड सुविधाएं देता है. जानें क्या है Nano Banana Pro की खासियत और किसे मिलेगा इसका एक्सेस.

Nano Banana

Photo-X

विज्ञापन

Nano Banana Pro: Google ने Gemini 3 के लॉन्च के तुरंत बाद अपना नया इमेज जेनरेशन मॉडल Nano Banana Pro पेश कर दिया है. कंपनी का पिछला मॉडल, Gemini 2.5 Flash यानी Nano Banana, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब Google एक बार फिर उसी सफलता को दोहराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस बार और भी दमदार खूबियों के साथ.

Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट करते हुए Nano Banana Pro को लॉन्च किया. उन्होंने लिखा कि यह नया मॉडल इमेज जेनरेशन और एडिटिंग में ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ यानी सबसे आधुनिक तकनीक पर बना है. पिचाई के अनुसार, यह जटिल इन्फोग्राफिक्स, दुनिया से जुड़ी जानकारी और बारीक टेक्स्ट को भी आसानी से समझकर शानदार विज़ुअल तैयार कर सकता है.

Advertisment

क्या नया है Nano Banana Pro में?

Google का कहना है कि Nano Banana Pro अब आईडिया को सिर्फ तस्वीर में बदलने तक सीमित नहीं रहा. यह मॉडल प्रोटोटाइप डिजाइन करने, डेटा को इन्फोग्राफिक्स में बदलने और हाथ से लिखी नोट्स को डायग्राम में बदलने तक में मदद करता है. यानी केवल एक इनपुट से यह आपकी सोच को विज़ुअल रूप में पूरी तरह बदल देता है.

बेहतर समझ और ज्यादा सटीकता वाला मॉडल

Google ने अपने ब्लॉग में बताया है कि यह नया मॉडल अब तर्क, जानकारी और संदर्भ को पहले से बेहतर समझता है. इसी वजह से यह ऐसी तस्वीरें बनाता है जो रियल वर्ल्ड से ज्यादा मेल खाती हैं. कई मामलों में तो यह खुद इंटरनेट से जानकारी लेकर खेल, मौसम या रेसिपी जैसी चीजों की इमेज भी तैयार कर सकता है.

टेक्स्ट रेंडरिंग की बेहतरीन क्षमता

Nano Banana Pro की एक बड़ी खासियत यह है कि यह अब तस्वीरों में साफ, पढ़ने योग्य और सही टेक्स्ट लिख सकता है. मॉकअप, पोस्टर, डिजाइन या किसी भी विज़ुअल में अलग-अलग फॉन्ट, टेक्सचर और स्टाइल के साथ टेक्स्ट डालने की क्षमता इसमें और भी बेहतर कर दी गई है. कई भाषाओं में कंटेंट बनाने या लोकलाइज करने की सुविधा भी अब और मजबूत हो गई है.

विज्ञापन

कई तस्वीरों को एक फ्रेम में जोड़ने की क्षमता

कंपनी दावा कर रही है कि अब Nano Banana Pro एक ही फ्रेम में चौदह तस्वीरों को मिलाकर भी एक शानदार इमेज बना सकता है. खास बात यह है कि इसमें पांच लोगों तक की पहचान और चेहरे की समानता बरकरार रहती है.

लोकल एडिट और क्रिएटिव कंट्रोल भी पहले से ज्यादा

नई तकनीक के साथ यूज़र अब सिर्फ इमेज बनाने तक सीमित नहीं रहेंगे. वे कैमरा एंगल बदलने, फोकस एडजस्ट करने, कलर ग्रेडिंग जोड़ने या सीन की लाइटिंग बदलने जैसे काम भी इस मॉडल के जरिए कर पाएंगे. यह सुविधा पेशेवर क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

विज्ञापन

कौन कर पाएगा Nano Banana Pro का इस्तेमाल?

Google ने यह मॉडल दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए Gemini ऐप में उपलब्ध कर दिया है. ऐप में ‘Create Images’ विकल्प चुनते ही उपयोगकर्ता इसे आज़मा सकते हैं. हालांकि, फ्री यूजर्स को सीमित संख्या में ही इमेज जेनरेशन की सुविधा मिलेगी. उसके बाद उन्हें पुराना Nano Banana मॉडल ही मिलेगा. वहीं, Google AI Plus, Pro और Ultra प्लान लेने वाले यूज़र्स को ज्यादा क्वोटा मिलेगा, लेकिन कंपनी ने सटीक संख्या नहीं बताई है.

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ