Google Message New Features: दिग्गज टेक कंपनी गूगल के मैसेज ऐप का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खास फीचर रोल आउट हो गया है। प्लेटफॉर्म पर प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप जैसा फीचर पेश कर दिया गया है। ऐसे में यूजर्स के लिए मैसेज भेजने के बाद दोनों तरफ से मैसेज को डिलीट करना आसान हो सकेगा। जी हां, WhatsApp का मैसेज फीचर- डिलीट फॉर एवरीवन जारी कर दिया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन स्नूज अपडेट भी आया है। आइए जानते हैं कि कैसे गूगल मैसेज का नया फीचर आपके लिए काम का साबित हो सकता है और इसका यूज करने का तरीका क्या है?
WhatsApp जैसे फीचर्स जारी
दरअसल, गूगल की ओर से एंड्रॉइड अपडेट के साथ मैसेज का नया फीचर मिलेगा। ऐसे में आपके लिए RCS चैट यानी SMS पर भी “Delete For Everyone” का ऑप्शन मिलेगा। ये बिल्कुल WhatsApp पर मौजूद मैसेज डिलीट फीचर की तरह ही काम करता है। दूसरा फीचर नोटिफिकेशन स्नूज है जो मैसेज के नोटिफिकेशन को स्नूज कर पाएगा। दोनों मैसेज फीचर आपके काम के साबित हो सकते हैं।
बड़े काम के हैं गूगल मैसेज फीचर्स
अब अगर किसी को मैसेज सेंड हो गया और रिसीवर ने रिसीव भी कर लिया तो आप तुरंत उस मैसेज को दोनों तरफ से डिलीट कर सकेंगे। अगर गलती से किसी को कुछ SMS कर देते हैं या कोई ऐसा मैसेज सेंड हो गया जिसे सामने वाले के पढ़ने से पहले ही डिलीट कर देना चाहते हैं, तो ऐसे में Delete For Everyone फीचर काम का साबित हो सकता है।
कैसे करें गूगल मैसेज के नए फीचर का यूज?
- फोन के मैसेज बॉक्स से अगर किसी को SMS सेंड हो गया है तो उस चैट बॉक्स को ओपन करें।
- इसके बाद जिस मैसेज को दोनों तरफ से डिलीट करना चाहते हैं उस पर लॉन्ग प्रेस करें।
- इसके बाद ट्रैश आइकन के दो ऑप्शन शो होंगे जो WhatsApp के फीचर्स की याद दिला सकते हैं।
- “Delete For Everyone” और “Delete for me” ऑप्शन में से चुन सकते हैं।
- दोनों तरफ से मैसेज को डिलीट करने के लिए “Delete For Everyone” को चुनें।
ये भी पढ़ें- UPI Autopay: बिना मर्जी नहीं कटेंगे पैसे, बस इस सेटिंग को करें ऑफ
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
21 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines