Google Maps Immersive View: गूगल ने अपने वार्षिक I/O इवेंट में सिर्फ पिक्सल 7ए, पहला फोल्डेबल फोन, टैबलेट ही पेश नहीं किया है। कंपनी ने इसके अलावा कई अन्य घोषणाएं भी की हैं, जिनमें से एक गूगल मैप्स का नया फीचर भी है।
कुछ चुनिंदा शहरों में गूगल ने मैप्स यूजर्स के लिए इमर्सिव व्यू (Immersive View for Routes) फीचर को पेश किया है। ये फीचर को कंपनी पहले चुनिंदा 15 शहरों में रोलआउट करेगी।
ये एक शानदार पेशकश है जिससे यात्री को यातायात सिमुलेशन, पार्किंग, जटिल चौराहे, बाइक लेन और अन्य डिटेल्स की सभी जानकारी मिलती है। इसके जरिए गूगल मैप्स को इस्तेमाल करने का मजा दुगना हो सकता है। आइए Immersive View for Routes कैसे खास हो सकता है और इसमें क्या खास मिल सकता है, जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Z Fold 5 जुलाई में होगा लॉन्च! रेंडर डिजाइन और कई डिटेल्स लीक
इन 15 शहरों में होगा पहले लॉन्च
गूगल आने वाले कुछ महीनों में Map Immersive View फीचर को 15 शहरों में लॉन्च कर सकता है। ये शहर न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस, फ्लोरेंस, अम्स्टरडम, सैन फ्रांसिस्को, वेनिस, सिएटल, टोक्यो, सैन जोस, लास वेगास, बर्लिन, लॉस एंजिल्स, डबलिन और मायामी भी शामिल होंगे।
किन यूजर्स के लिए होगा उपलब्ध
Immersive View for Routes फीचर iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होगा। दोनों यूजर्स को इस फीचर का लाभ मिल सकेगा। इस फीचर के जरिए यूजर पहले ही यात्रा किए जाने वाली जगह का लाइव व्यू देख सकेगा। ये फीचर कंप्यूटर विजन और AI का इस्तेमाल करता है, जिससे एयरियल इमेजो और सड़क दृश्य को बिलियनों तक जोड़ने के साथ दुनिया का एक डिजिटल मॉडल बनाने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः Nokia C22: नोकिया का किफायती फोन लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर चलेगा 3 दिनों तक!
इस फीचर के इस्तेमाल से आप पहले ही जान सकेंगे कि कौन सी जगह कैसी नजर आती है। इतना ही नहीं आपको पहले ही जानकारी हो सकेगी कि रास्ते में कोई गली या जगह पतली, चौड़ी या किस तरह की है, जिससे कार ले जाने वालों को बड़ी मदद मिल सकती है। हालांकि, भारतीय यूजर्स के लिए इस फीचर को कब तक रोल आउट किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines