Google Map Collect Personal Data: आजकल हैंकिंग और फ्रॉड के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सोच समझकर किसी भी ऐप्स या वेबसाइट का इस्तेमाल करें। थोड़ी सी भी लापरवाही करना आपके पर्सनल डेटा को चोरी करवा सकती है, जिससे आपके बैंक खाते से लेकर अन्य जानकारी को भी खतरा हो सकता है। बात करें अगर गूगल मैप्स की तो इस ऐप का इस्तेमाल पिछले कई सालों से काफी किया जा रहा है। किसी भी अनजान सड़क पर जाना हो या किसी लोकेशन का पता लगाना हो, इस ऐप का सहारा ज्यादातर लोग ले रहे हैं।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप का इस्तेमाल करना आपके पर्सनल डेटा के लिए खतरा भी बन सकता है। जी हां, इस ऐप में यूजर्स का पता, फोन नंबर और अन्य तरह की जानकारी सेव होती है जो आपके लिए खतरा भी बन सकता है। अपने डेटा प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए आपको अपने गूगल मैप की सेटिंग्स में एक बार जरूर ये देख लेना चाहिए कि आपकी कौन सी जानकारी गूगल मैप्स पर सेव है। इसका पता करके आप अपनी जानकारी को सुरक्षित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Google ला रहा है ChatGPT को टक्कर देने के लिए Gemini AI, जानिए कैसे होगा अलग
क्या है गूगल सेंसिटिव इंफॉर्मेशन ब्लर फीचर?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मैप पर एक सेंसिटिव इंफॉर्मेशन ब्लर फीचर है, जिसके जरिए आप अपने पर्सनल डेटा को ब्लर कर सकते हैं। आप नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके गूगल का सेंसिटिव इंफॉर्मेशन ब्लर ऑप्शन को चुन सकते हैं।
Google Maps पर ऐसे करें पर्सनल डेटा को ब्लर
- STEP 1- सबसे पहले गूगल मैप को ऐप या वेबसाइट पर ओपन करें।
- STEP 2- यहां पर अपने घर का पता सर्च करें, चाहें तो मैप में जूम भी कर सकते हैं।
- STEP 3- वेब पर यूज कर रहे हैं तो राइट क्लिक करें, अगर ऐप यूजर हैं तो लॉन्ग प्रेस कर लें।
- STEP 4- ऐसा करने पर डायलॉग बॉक्स आएगा, जिसमें आपको रिपोर्ट ए प्रॉब्लम सर्च करना होगा।
- STEP 5- इसके बाद माई होम ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें।
- STEP 6- इसके बाद होम आइकॉन को कवर करने के लिए क्लिक करें।
- STEP 7- ब्लर करने की वजह बताकर आप होम आइकॉन को कवर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sasta Data Recharge: सिर्फ 87 रुपये में आता है ये किफायती रिचार्ज प्लान, रोजाना 1GB डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ
कैसे करें लाइसेंस प्लेट और पर्सनल डेटा को ब्लर?
- सबसे पहले स्ट्रीट व्यू इमेज ऑप्शन पर जाएं।
- यहां पर सेंसिटिव इंफॉर्मेशन ऑप्शन पर जाएं।
- इसमें नीचे की ओर रिपोर्ट ए प्रॉब्लम ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद प्राइवेसी पॉलिसी को चुनने के बाद एक स्ट्रीट व्यू इमेज शो होगी।
- इसमें आप जिस लाइसेंस प्लेट को ब्लर करना चहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- इसके लिए ऐडिशनल इंफॉर्मेशन ऑप्शन पर जाएं और क्यों ब्लर करना चाहते हैं, ये वजह लिख दें।
- इस प्रोसेस को होने में कुछ समय लग सकता है लेकिन ये इंफॉर्मेशन ब्लर करना बहुत जरूरी है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines