Google Location Tracker: स्मार्टफोन में ऐप्स डाउनलोड करने के बाद इसे पहली बार ओपन करते ही कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। ऐप यूज करने के लिए इन टर्म एंड कंडीशन को स्वीकार करना जरूरी है। बहुत कम ऐसे ऐप हैं जिसे यूज करने के लिए इन टर्म एंड कंडीशन पर ओके करना जरूरी नहीं है।
क्या आपने कभी इसे ध्यान से पढ़ा है, इनमें क्या होता है और इसे स्वीकार करने से आपको क्या नुकसान हो सकता है। दरअसल गूगल को लोकेशन ट्रेकिंग के मामले में 7000 करोड़ रुपये का चुना लगा है। आइए आपको इस पुरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
गूगल पर इस देश में लगा जुर्माना
लोकेशन ट्रेकिंग के मामले में गूगल पर कैलिफोर्निया में जुर्माना लगा है। गूगल के खिलाफ दायर याचिका में यूजर्स को गुमराह करने के बात कही गई है। आरोप के अनुसार गूगल कंपनी यूजर की इजाजत के बिना लोकेशन ट्रेक कर रहा था। यूजर्स कहां जाते हैं, कहां से आते हैं ये सारी जानकारी ट्रेक कर सेव की जा रही थी। इसका इस्तेमाल कंपनी एड कंपनी को भी दे सकती है। गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने एक केस किया था।
यह भी पढ़ें: Sunny Leone से वॉट्सऐप पर जुड़ें, आपका नंबर नहीं होगा लीक
ऑप्ट आउट करने के बाद भी लोकेशन हो रहा था ट्रेक
किसी ऐप को डिलीट करने के बाद यूजर डाटा को हटाने के लिए ऑप्ट आउट करते हैं। इसके बाद सभी जानकारी ऐप या वेबसाइट से डिलीट हो जाती है। लेकिन गूगल कंपनी ऐप से ऑप्ट आउट करने के बाद भी यूजर्स को धोखा देकर लोकेशन सेव कर रहा था।
गूगल कंपनी गलती मानने के लिए नहीं तैयार
रॉब बोंटा ने कहा है कि उनके जांच में लोकेशन ट्रेकिंग के बारे में जानकारी मिली है। इससे व्यावसायिक लाभ कमाने के साथ ही डाटा को भी खतरा है। हालांकि, गूगल कंपनी ने गलती को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। गलती नहीं मानने के बावजूद भी कंपनी 7,000 करोड़ रुपये जुर्माना देने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
20 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
21 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines