Sunny Leone से वॉट्सऐप पर जुड़ें, आपका नंबर नहीं होगा लीक
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

WhatsApp channel फीचर को भारत के साथ ही 150 देश के लिए रोल आउट कर दिया गया है। शुरुआती समय में इससे बड़े-बड़े सेलिब्रिटी जुड़ रहे हैं। इस पर आप भी अपनी पसंदीदा फिल्म स्टार से जुड़कर बात कर सकते हैं। यह सर्विस सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री Sunny Leone भी वॉट्सऐप चैनल बना चुकी है।
अगर आप सनी लियोन से डायरेक्ट जुड़ना चाहते हैं तो चैनल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे वॉट्सऐप चैनल बनाकर किसी भी सेलिब्रिटी से जुड़े।
वॉट्सऐप चैनल पर केवल सनी लियोन ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ अक्षय कुमार नेहा कक्कड़ दिलजीत दोसांझ जुड़ चुकी है। धीरे-धीरे बड़े-बड़े होने का और अभिनेता वॉट्सऐप चैनल बना रहे हैं। इसके लिए स्टेटस सेक्शन पर क्लिक करें यहां आपको स्टेटस के अलावा चैनल सर्च करने के लिए भी विकल्प देखने को मिलेंगे। अब आप जिसे भी जुड़ना चाहते हैं उनका नाम सर्च कर जुड़ सकते हैं।
किसी भी सेलिब्रिटी से जुड़ने से पहले आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका नंबर लीक होगा या नहीं। आपको बताते चलें कि वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने पर आपका नंबर लीक नहीं होगा। इसकी जानकारी भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं मिलने वाली है। ये फीचर पूरी तरह से सुरक्षित है। चैनल पर मौजूद किसी भी वीडियो को लाइक करने पर भी इसकी जानकारी किसी दूसरे को नहीं होगी।
वॉट्सऐप चैनल फीचर का इस्तेमाल कौन कर सकता है इसे लेकर भी लोगों के मन में सवाल है। आपको बताते चलें की ये फीचर इस्तेमाल कर कोई भी अपना चैनल बना सकते है। इसके लिए अपडेट पर क्लिक करें। यहां आपको प्लस बटन देखने को मिलेंगे। इसपर क्लिक करते ही फाइंड और क्रिएट के विकल्प मिलेंगे। इनमें से आप किसी भी एक का चयन कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: