हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Google सैकड़ों कर्मचारियों को दिखाएगा बाहर का रास्ता, जानें क्या है वजह?

Google Lays off Hundreds of Employees: 2024 के साथ फिर एक बार दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि गूगल भी इस लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन

Google Lays off Hundreds of Employees: 2023 में दुनिया पर छाई मंदी के कारण कई बड़ी टेक दिग्गज कंपनियों ने ताबड़तोड़ छंटनी की और अब नए साल में भी ये छटनी का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में Google के प्रवक्ता ने एक बयान में रॉयटर्स को बताया कि टेक दिग्गज Google कई टीमों में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रहा है, साथ ही फिटबिट के को-फाउंडर जेम्स पार्क और एरिक फ्रीडमैन ने भी कंपनी को छोड़ दिया है। हालांकि इसके पीछे का कारण टेक दिग्गज के लागत में कटौती को बताया जा रहा है।

सैकड़ों लोगों की करेगा छंटनी!

एक बयान में Google ने बताया कि वह अपनी वॉयस असिस्टेंट यूनिट में सैकड़ों लोगों की छंटनी करेगा, जबकि Pixel, Nest और Fitbit के लिए जिम्मेदार हार्डवेयर टीम में कुछ रोल्स को पूरी तरह से बंद किया जा रहा है जिनमें से ज्यादातर लोग ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) टीम में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस छटनी से सर्च जायंट की सेंट्रल इंजीनियरिंग टीम में सैकड़ों पद प्रभावित होंगे।

वीडियो से भी जानें इसके बारे में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : ये Alarm Clock Apps आपको ब‍िस्‍तर से उठाकर ही छोड़ेंगे!

AI पर कंपनी का बड़ा दांव!

वहीं दूसरी तरफ हाल ही में कुछ टीम्स की Google में एंट्री भी हुई है और ये ऐसे समय में हुआ है जब माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियां ओपनएआई के चैटजीपीटी की सफलता के बाद जेनेरिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी को अपनाने पर दांव लगा रही हैं।

विज्ञापन

AI फीचर्स पर काम कर रही कंपनी

पिछले साल, Google ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट में जेनरेटिव AI फीचर्स को ऐड करने की घोषणा की थी। यहां तक की गूगल असिस्टेंट में एआई का यूज करके लोगों को ट्रेवल प्लान बनाने में मदद करने या ईमेल जानने और फिर उसके फॉलो अप सवाल पूछने जैसे काम करने में AI का यूज करने के बारे में बताया था। कहीं न कहीं ऐसा लगता है कि AI ही इस छटनी का कारण है।

वीडियो से भी जानें गूगल क्यों कर रहा छंटनी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Dating और Social Media ऐप्स पर Scams को कैसे बढ़ावा दे रहा AI?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola