Google Advisory to Social Media Users: अगर आप टेलीग्राम, जीमेल, फेसबुक जैसे प्लेफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। हाल ही में 16 अरब पासवर्ड लीक हुए हैं जिसकी जानकारी Cybernews और Forbes की रिपोर्ट के जरिए मिली है। इंटरनेट पर 16 अरब से भी ज्यादा पासवर्ड लीक होने की जानकारी सामने आई है जिससे लोगों के सोशल मीडिया ऐप्स ही नहीं बल्कि बैंक खाता तक खतरे में हो सकता है। साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स के अनुसार हैकर्स द्वारा खास तरह से डेटा की चोरी की जा रही है जिसमें पुराने और नए डेटा शामिल हैं।
मैलवेयर से चुरा रहे हैं पासवर्ड
साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स की मानें तो हैकर्स बहुत चालाकी के साथ मैलवेयर के जरिए डेटा चोरी कर रहे हैं। “infostealers” मैलवेयर की मदद से चुपचाप डिवाइस से यूजरनेम और पासवर्ड चुरा रहे हैं। सिर्फ चुराते ही नहीं डार्क वेब पर इसे बेच भी रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार मैलवेयर से डेटा चुराकर या तो खुद इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर डार्क वेब पर बेच देते हैं।
पासवर्ड लीक में क्या-क्या शामिल?
हैरानी की बात तो ये है कि पासवर्ड लीक में टेलीग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप, जीमेल अकाउंट, कुछ सरकारी पोर्टल्स के लॉगिन-पासवर्ड और डेवलपर टूल्स GitHub तक शामिल हैं। मैलवेयर की मदद से पासवर्ड को चुरा रहे हैं।
सस्ते में बिक रहे हैं पासवर्ड
डार्क वेब पर पासवर्ड को बहुत कम कीमत में बेचा जा रहा है। ऐसे में किसी के लिए भी पासवर्ड को खरीदना आसान रहेगा और वो इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। खतरे की बात तो ये है कि आम लोगों के पासवर्ड के अलावा सरकारी, गैर-सरकारी या किसी संस्थान के पासवर्ड भी खतरे में हो सकते हैं जिससे बचने के लिए हमारा सतर्क रहना जरूरी है।
गूगल ने दी ये सलाह
पासवर्ड लीक को लेकर गूगल की ओर से भी सलाह दी गई है। गूगल का कहना है कि आप पासवर्ड की जगह Passkey का इस्तेमाल करें। ये एक एडवांस टेक्नोलॉजी है जिसे अपनाने से डेटा सुरक्षित रह सकता है। गूगल के अलावा FBI की ओर से भी सतर्क किया गया है और अनजान नंबर से आए लिंक या मेल पर क्लिक करने के लिए मना किया है।
कैसे करें बचाव?
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल जरूर करें।
- सभी वेबसाइट और सोशल मीडिया ऐप के लिए अलग पासवर्ड रखें।
ये भी पढ़ें- FBI ने दी एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स को चेतावनी, तुरंत करें इन मैसेज को डिलीट; वरना…
संबंधित खबरें
सिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 hr agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 days agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines