Google I/O 2026 Hinghlights: Google I/O 2026 में इस बार गूगल ने सिर्फ नए AI फीचर्स नहीं दिखाए, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि आने वाले समय में AI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा बनने वाला है. कंपनी ने Gemini 3.5, स्मार्ट ग्लासेस, AI सर्च, नए एजेंट्स और कई ऐसे फीचर्स पेश किए हैं, जो यूजर्स के काम करने का तरीका बदल सकते हैं. सुंदर पिचाई ने इवेंट के दौरान कई बड़े ऐलान किए, जिनमें AI को पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और पर्सनल बनाने पर फोकस दिखा.
Gemini 3.5 Flash बना इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण
गूगल ने Google I/O 2026 में Gemini 3.5 Flash मॉडल पेश किया. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और स्मार्ट है. यह सिर्फ कोडिंग ही नहीं बल्कि मल्टीमॉडल AI टास्क भी आसानी से पूरा कर सकता है. गूगल के मुताबिक यह Gemini 3.1 Pro से बेहतर प्रदर्शन करता है और दूसरे फ्रंटियर मॉडल्स के मुकाबले करीब चार गुना तेज काम करता है. इसे Gemini ऐप, Google Search, Gemini API और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया जा रहा है. वहीं Gemini 3.5 Pro अगले महीने टेस्टिंग के बाद उपलब्ध होगा.
Gemini Omni से टेक्स्ट से लेकर वीडियो तक होगा तैयार
इवेंट में Google ने Gemini Omni मॉडल भी लॉन्च किया. यह नया AI प्लेटफॉर्म टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो और वीडियो इनपुट लेकर वीडियो तैयार कर सकता है. इसमें रियल वर्ल्ड नॉलेज का सपोर्ट मिलेगा और वीडियो एडिटिंग भी पहले से आसान होगी. कंपनी आने वाले दिनों में इसे YouTube Shorts, Google Flow और AI Plus यूजर्स के लिए जारी करेगी.
AI जनरेटेड कंटेंट पहचानना हुआ आसान
गूगल ने AI और असली तस्वीरों के बीच फर्क समझने के लिए नया C2PA सपोर्ट पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स यह पता लगा सकेंगे कि कोई फोटो कैमरे से ली गई है या AI टूल्स की मदद से बनाई या एडिट की गई है. इसके अलावा SynthID verification फीचर अब Gemini ऐप के साथ Search और Chrome में भी मिलेगा.
Gemini ऐप को मिला नया डिजाइन और स्मार्ट इंटरफेस
Google ने Gemini ऐप में Neural Expressive नाम का नया डिजाइन सिस्टम जोड़ा है. इसमें नए एनिमेशन, वाइब्रेंट कलर्स, बेहतर हैप्टिक फीडबैक और नई टाइपोग्राफी देखने को मिलेगी. ऐप में अब नया पिल-शेप प्रॉम्प्ट बॉक्स और प्लस मेन्यू भी मिलेगा. कंपनी ने यह भी बताया कि Gemini Live अब फुल स्क्रीन मोड में नहीं खुलेगा, जिससे यूजर्स आसानी से बातचीत जारी रख सकेंगे.
Gemini Spark करेगा यूजर्स की तरफ से काम
इवेंट में Google ने Gemini Spark नाम का नया AI एजेंट भी पेश किया. कंपनी इसे पर्सनल AI एजेंट बता रही है. यह Gmail, Docs और दूसरे Google Workspace ऐप्स के साथ मिलकर यूजर्स की तरफ से कई काम कर सकेगा. यह फीचर अगले सप्ताह अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा.
Daily Brief देगा पूरे दिन का पर्सनल अपडेट
गूगल ने Daily Brief नाम का फीचर भी लॉन्च किया है. यह फीचर यूजर के Gmail, Calendar और Tasks को स्कैन करके पूरे दिन की जरूरी जानकारी एक जगह दिखाएगा. अभी इसे AI Plus, Pro और Ultra यूजर्स के लिए शुरू किया गया है.
Google Search में AI Mode हुआ और ताकतवर
Google Search का AI Mode अब Gemini 3.5 Flash से पावर्ड होगा. कंपनी ने बताया कि नया इंटेलिजेंट सर्च बॉक्स लंबी और बातचीत जैसी क्वेरीज को बेहतर तरीके से समझ सकेगा. इससे सर्च रिजल्ट पहले से ज्यादा स्मार्ट और सटीक बनेंगे.
Google ने पेश किए नए AI Shopping फीचर्स
इवेंट के दौरान Universal Cart नाम का नया AI पावर्ड शॉपिंग फीचर भी लॉन्च किया गया. यह यूजर्स को प्राइस ड्रॉप, स्टॉक अलर्ट और डील्स की जानकारी देगा. इसका मकसद ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाना है.
Google Workspace में आए कई नए AI फीचर्स
गूगल ने Gmail, Docs और Google Keep के लिए भी नए AI फीचर्स का ऐलान किया. Gmail में अब Live Search फीचर मिलेगा, जिससे ईमेल जल्दी खोजे जा सकेंगे. इसके अलावा AI Inbox, Docs Live और Google Pix नाम का AI इमेज डिजाइन टूल भी पेश किया गया.
ये भी पढ़ें- अब डीपफेक Video तुरंत पकड़ेगा नया YouTube का AI टूल, यूजर्स हटवा सकेंगे अपने नकली वीडियो
Android XR स्मार्ट ग्लासेस से उठाया पर्दा
Google ने Android XR स्मार्ट ग्लासेस की भी झलक दिखाई. इन्हें Samsung और Qualcomm के साथ मिलकर तैयार किया गया है. डिजाइन Gentle Monster और Warby Parker ने तैयार किया है. खास बात यह है कि ये स्मार्ट ग्लासेस Android और iPhone दोनों के साथ काम करेंगे.
Android Halo फीचर भी आया सामने
इवेंट में Android Halo फीचर भी पेश किया गया. यह फोन स्क्रीन के टॉप पर AI एजेंट की एक्टिविटी दिखाएगा. इसकी मदद से यूजर्स बिना ऐप खोले एजेंट का प्रोग्रेस देख सकेंगे.
Google AI प्लान्स में भी हुआ बड़ा बदलाव
गूगल ने अपने AI सब्सक्रिप्शन प्लान्स में भी बदलाव किया है. कंपनी अब डेली प्रॉम्प्ट लिमिट हटाकर फीचर और यूसेज के हिसाब से लिमिट तय करेगी. Google AI Ultra प्लान अब 100 डॉलर महीने से शुरू होगा, जबकि पहले वाला 250 डॉलर प्लान अब 200 डॉलर में मिलेगा.
ये भी पढ़ें- लॉन्च की खबरों के बीच लीक हुई iPhone 18 Pro Max की जानकारी, भारत में इतनी हो सकती है कीमत
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines