Google I/O 2025 Event Live Streaming: दिग्गज कंपनी गूगल का वार्षिक और सबसे बड़ा इवेंट लगातार दो दिनों तक चलेगा। 20 मई और 21 मई को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कई खास घोषणाएं हो सकती हैं। एंड्रॉइड 16 के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नए सॉफ्टवेयर समेत अन्य खास अपडेट को जारी किया जाता है। गूगल पिक्सल 10 सीरीज और पिक्सल 9ए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होने की उम्मीद जताई जा रही है। टेक लवर्स के लिए गूगल आईओ 2025 इवेंट में बहुत कुछ खास हो सकता है। गूगल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आइए जानते हैं क्या करना होगा?
कब और कैसे देखें Google I/O 2025 लाइव?
20 और 21 मई को गूगल का I/O इवेंट आयोजित किया जाएगा। अमेरिका के माउंट व्यू कैलिफोर्निया में गूगल का इवेंट आयोजित होगा। सुबह 10 बजे PT या रात 10:30 बजे IST पर इवेंट शुरू होगा। इस इवेंट को YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और आप इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम नीचे देख सकते हैं।
गूगल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इवेंट का लाइव देख सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार 20 मई को रात 10 बजकर 30 मिनट पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संबोधित करेंगे। आप चाहें तो गूगल I/O वेबसाइट पर भी इवेंट का लाइव देख सकते हैं।
क्या कुछ पेश होने की उम्मीद?
इस साल के डेवलपर सम्मेलन में Google द्वारा एंड्रॉयड (Android), क्रोम (Chrome), गूगल क्लाउड (Google Cloud) संबंधित नए अपडेट का ऐलान किया जा सकता है। Gemini AI मॉडल्स की चर्चा हो सकती है जो पिछले साल पेश हुए जेमनी की सुविधाओं की तुलना में अधिक फीचर्स के साथ हो सकता है। इसे Gemini 2.5 Pro अपडेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा गूगल पिक्सल फोन के नए मॉडल को भी पेश किया जा सकता है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नए बदलाव के साथ की घोषणाएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Google I/O 2025 Event: 20 और 21 मई को गूगल का सबसे बड़ा इवेंट, लेटेस्ट अपडेट के लिए करें ये एक काम
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines