---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Google I/O 2025 Event: 20 और 21 मई को गूगल का सबसे बड़ा इवेंट, लेटेस्ट अपडेट के लिए करें ये एक काम

Google I/O 2025 Event: बस कुछ ही दिनों में गूगल का सबसे बड़ा इवेंट गूगल आई/ओ होने वाला है। इसमें एंड्रॉयड 16 समेत कई खास घोषणाएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे और कहां से आप गूगल आई/ओ इवेंट की हर अपडेट का हासिल कर सकेंगे।

---विज्ञापन---

Google I/O 2025 Event Registration Process: सैमसंग और एप्पल जैसी प्रसिद्ध टेक कंपनियों की तरह दिग्गज कंपनी गूगल भी हर साल सबसे बड़े कार्यक्रम को आयोजित करता है। इस दौरान गूगल की ओर से लेटेस्ट अपडेट्स को जारी किया जाता है। सॉफ्टवेयर से लेकर लेटेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी को गूगल आई/ओ इवेंट में पेश किया जाता है। गूगल की सबसे बड़ी डेवलपर कॉन्फ्रेंस में पिक्सल की लेटेस्ट सीरीज, एंड्रॉयड 16, एआई मॉडल जेमिनी, गूगल सर्च, गूगल क्रोम और यूट्यूब से संबंधित बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

20 और 21 मई को गूगल आई/ओ 2025 इवेंट आयोजित किया जाएगा। अगर आप भी इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हर लेटेस्ट अपडेट को हासिल करना चाहते हैं, तो आसानी से गूगल के इवेंट से सब कुछ जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि Google I/O से लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा?

---विज्ञापन---

Google I/O से लेटेस्ट अपडेट के लिए क्या करें?

अगर आप भी गूगल आई/ओ इवेंट का इंतजार कर रहे हैं और इस इवेंट से हर एक अपडेट चाहते हैं तो इसके लिए बस खुद को रजिस्टर्ड करना होगा। जी हां, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपनाने के बाद आप तक गूगल की डेवलपर कॉन्फ्रेंस से लेटेस्ट अपडेट पहुंच सकेगी।

कैसे करें खुद को गूगल इवेंट से रजिस्टर्ड?

डिजिटल इवेंट की खास अपडेट हासिल करने के लिए रजिस्टर करना होगा। इसके लिए Google I/O 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या फिर इस लिंक पर (गूगल इवेंट) क्लिक करें। सीधा वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। साइट ओपन होते ही आपको “Register Now” का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्सिल करने के बाद जीमेल आईडी और पासवर्ड मांगा जाएगा।

---विज्ञापन---

एंटर करने के बाद आगे बढ़ेंगे तो कई सारे ऑप्शन्स मिलेंगे जिनके बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। अपने इंटरेस्ट के तहत ऑप्शन पर क्लिक कर लें। इसके बाद अपनी जानकारी साझा करें जिसमें नाम, प्रोफेशनल, लोकेशन और कार्यालय का नाम बताना होगा। 18 साल से अधिक उम्र के लोग रजिस्टर कर सकते हैं। छात्रों के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- Google I/O 2025: 20 से 21 मई तक चलेगा गूगल का सबसे बड़ा इवेंट, जानें Gemini अपडेट से लेकर क्या कुछ खास होगा लॉन्च?

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2025 01:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola