Google I/O 2025 LIVE Blog: आज एंड्रॉयड, Gemini Ai समेत XR होगा लॉन्च, जानें हर अपडेट

Google I/O 2025 LIVE Blog: बस कुछ ही घंटों में गूगल का सबसे बड़ा वार्षिक इवेंट आईओ शुरू हो जाएगा। इवेंट की शुरुआत से पहले ही कुछ जानकारियां सामने आ चुकी हैं, आइए जानते हैं कि गूगल आईओ 2025 में क्या कुछ खास पेश करने वाला है?

google io 2025 live blog| google io 2025 live updates| google io 2025 keynote highlights| google io 2025 hindi live| गूगल आईओ 2025 लाइव ब्लॉग| google i/o 2025 announcements today| google io 2025 kya launch hua|

Google IO 2025 Live: जानें हर अपडेट

विज्ञापन

Google I/O 2025 LIVE Blog: दिग्गज टेक कंपनी गूगल का सबसे बड़ा इवेंट आज शुरू होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 30 मिनट पर गूगल का वार्षिक इवेंट शुरू होगा। ये इवेंट लगातार दो दिनों तक चलेगा। 21 मई को गूगल इवेंट खत्म हो जाएगा। Google के इस इवेंट में Android 16, जेमिनी AI, XR डिवाइस के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम, Wear OS 6 अपडेट आदि को पेश किया जाएगा। Google I/O के लाइव स्ट्रीम के जरिए आप आगामी अपडेट के बारे में जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Google I/O 2025: गूगल का बड़ा इवेंट आज, जानें कब, कैसे और कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Google I/O 2025 LIVE Blog: पर्सनल और पावरफुल AI बनाने का लक्ष्य

गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसबिस भी इवेंट में शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेमिनी के लिए हमारे हाल ही में कई अपडेट एक यूनिवर्सल एआई असिस्टेंट के लिए हमारे विजन को अनलॉक करने की दिशा में ले जा सकते हैं। यह काफी महत्वपूर्ण कदम है, जो आपके रोजाना के जीवन में काफी मदद करेगा। साथ ही यह किसी भी डिवाइस पर आपकी तरफ से प्लान बना सकता है और उस पर ऐक्शन भी उठा सकता है। उन्होंने कहा कि यह जेमिनी ऐप के लिए हमारा अंतिम लक्ष्य है। एक एआई जो पर्सनल, प्रोएक्टिव और पावरफुल है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: Google Beam का भी किया ऐलान

सीईओ सुंदर पिचाई ने कुछ साल पहले की 3D वीडियो स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट स्टारलाइन के बारे में बताया था। यह नए गूगल बीम एआई वीडियो कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म के लिए काफी ज्यादा जरूरी टेक्नोलॉजी है। ये प्रोजेक्ट स्टारलाइन का एक आसान और सस्ता वर्जन है। गूगल बीम को इस साल 2025 के अंत तक एचपी के कंप्यूटिंग डिवाइस पर रोल आउट किया जाएगा।

Google I/O 2025 LIVE Blog: Veo 3 और Imagen 4 भी शामिल

गूगल ने अपने इवेंट में यह भी ऐलान किया कि गूगल के लिए AI एजेंट एक बहुआयामी दृष्टिकोण का रिजल्ट होगा। इसमें जेमिनी 2.5 मॉडल में इन्हैंस्ड रीजनिंग को शामिल किया जाएगा। जैमिनी ऐप मे क्रिएटिव कोडिंग या पॉडकास्ट बनाने के लिए कैनवा को ऐड किया जाएगा। इसके साथ-साथ ऐप के अंदर नया वीडियो जेनरेशन मॉडल वीओ 3 और इमेज जनरेटर इमेजन 4 भी शामिल किया जाएगा।

Google I/O 2025 LIVE Blog: AI प्रत्येक जगह रहेगा उपलब्ध

गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि सभी के लिए प्रत्येक जगह जरूरत से ज्यादा AI उपलब्ध रहेगा। दुनिया के मुकाबले काफी तेजी से एआई को अपनाते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। AI का यूज कई लोग कर भी रहे हैं। एआई प्लेटफॉर्म शिफ्ट के एक नए फेज में है, जहां ऑडियंस की रिसर्च अब दुनिया भर के लोगों के लिए एक रियलिटी बन रहा है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: Google Veo में कई सारे मिलेंगे फीचर्स

Google Veo में आपको कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे। इसकी मदद से आप अपनी फोटोज को ऐड करते हुए वीडियो क्रिएट कर पाएंगे। आप फोटो और प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करते हुए वीडियो को क्रिएट कर पाएंगे।

Google I/O 2025 LIVE Blog: AI Pro और Google AI Ultra का किया ऐलान

Google ने दो नए प्लान्स का ऐलान किया है। कंपनी ने Google AI Pro और Google AI Ultra का ऐलान किया है। इन सब्सक्रिप्शन के साथ आपको कई सारे AI फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा आपको YouTube Premium और फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा।

Google I/O 2025 LIVE Blog: शॉपिंग के लिए नए फीचर्स का ऐलान

गूगल ने शॉपिंग के लिए भी नए फीचर्स का ऐलान किया है। AI की मदद से आप अपनी किसी फोटो को यूज करके देख सकते हैं कि कोई ड्रेस आप पर कैसी लगेगी। गूगल सर्च आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से तमाम वेबसाइट्स को ट्रैक करेगा और आपको तमाम जानकारी देगा। ये सब कुछ आपके लिए AI Agent करेगा। यहां तक की AI Agent आपके लिए शॉपिंग भी कर सकता है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: नेटिव ऑडियो का फीचर मिलेगा

Gmail में पर्सनलाइज्ड रिप्लाई का फीचर मिलेगा। ये फीचर सब्सक्राइबर्स के लिए इस साल उपलब्ध होगा। Google Gemini API में नेटिव ऑडियो का फीचर जोड़ा गया है। ये फीचर विभिन्न भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। गूगल ने इस इवेंट में अब तक Gemini और AI फीचर्स पर ही फोकस रखा है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: API के लिए कई फीचर्स की हुई घोषणा

इस इवेंट में ज्यादातर फीचर्स API वर्जन के लिए अनाउंस किए गए हैं। गूगल ने दिखाया है कि उनके लेटेस्ट फीचर्स की मदद से कोडिंग जानकारी ना होते हुए कोई शख्स किस तरह से अपने ऐप को डेवलप कर सकता है। साथ ही वो उसमें कई लेटेस्ट फीचर्स जैसे नेटिव ऑडियो को जोड़ सकता है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: गूगल क्रोम में अब Gemini AI की मदद मिलेगी

गूगल ने बताया है कि अब Google Chrome में भी Gemini AI की मदद मिलने लगेगी। इसका मतलब यह है कि जब आप इंटरनेट चलाएंगे और वेबसाइट खोलेंगे, तो Gemini AI आपके साथ काम करेगा। यह वेबसाइट पर जो लिखा है, उसे “देख” सकता है और आपको समझा सकता है कि उसमें क्या जरूरी है। अगर आप एक साथ कई वेबसाइट खोलते हैं और किसी चीज की जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो Gemini आपको बताएगा कि कौन-सी वेबसाइट पर क्या काम की बात है। इससे आपका समय बचेगा और जानकारी जल्दी मिलेगी। यह सुविधा फिलहाल सिर्फ अमेरिका के उन लोगों को मिलेगी जिन्होंने Gemini का सब्सक्रिप्शन लिया है। इसके साथ ही गूगल ने Deep Research मोड भी शुरू किया है। इस फीचर में आप अपनी खुद की फाइलें अपलोड कर सकते हैं या फिर अपनी Google Drive और Gmail की फाइलों को Gemini के साथ जोड़ सकते हैं। इससे Gemini आपकी जरूरत के हिसाब से, यानी आपके लिए खास जवाब देगा। अब गूगल क्रोम सिर्फ एक ब्राउजर नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट सहायक (helper) की तरह काम करेगा जो पढ़कर, समझकर और सोचकर आपकी मदद करेगा।

Google I/O 2025 LIVE Blog: गूगल ने नया AI मोड शुरू किया

गूगल ने अपने नए इवेंट में एक खास फीचर का ऐलान किया है, जिसका नाम है AI मोड। यह गूगल सर्च में एक नया टैब होगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ अमेरिका के लोगों के लिए शुरू किया जा रहा है। गूगल का कहना है कि यह एक ऐसा नया तरीका है, जिससे लोग अब और बेहतर तरीके से इंटरनेट पर जानकारी खोज पाएंगे। इस नए AI मोड में लोग पहले से तीन गुना लंबे सवाल टाइप कर सकेंगे। जैसे पहले आप छोटा सवाल लिखते थे, अब आप पूरा लंबा सवाल भी लिख सकेंगे और गूगल उसका पूरा जवाब समझदारी से देगा। यह मोड गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलेगा, जो आपके सवाल को अच्छे से समझेगा और उसका सही जवाब देने की कोशिश करेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आप पूछते हैं कि “मैं गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमने कहां जाऊं जहां ज्यादा खर्च न हो?” तो AI मोड आपको एकदम सही और पूरी जानकारी देगा जैसे कहां जाना ठीक रहेगा, कितना खर्च होगा और बच्चों को क्या पसंद आएगा। पहले गूगल सिर्फ लिंक दिखाता था, अब AI मोड पूरा जवाब खुद तैयार करेगा। गूगल का मानना है कि इससे लोगों का सर्च करने का तरीका बदल जाएगा और उन्हें सीधे, जल्दी और आसान जवाब मिलेंगे। अभी यह सुविधा अमेरिका में शुरू हो रही है, लेकिन आगे चलकर यह दुनिया के और देशों में भी लाई जाएगी।

Google I/O 2025 LIVE Blog: गूगल ने Gemini 2.5 Pro के बारे में बताया

गूगल ने अपने इवेंट में बताया कि उनका नया AI मॉडल Gemini 2.5 Pro अब तक का सबसे अच्छा और तेज मॉडल है। यह मॉडल खास तौर पर कोडिंग (यानि कंप्यूटर प्रोग्राम लिखने) और सीखने के काम में बहुत काम आता है। यह बड़ी-बड़ी जानकारी को जल्दी समझकर अच्छे से स्टोर और व्यवस्थित कर सकता है। यह ऐसा कोड भी बना सकता है जो किसी वैज्ञानिक प्रयोग या सिमुलेशन में इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं, अगर आप कैमरा से किसी चीज को दिखाएंगे, तो यह AI उसे देखकर समझ भी सकता है कि वो क्या है और उस पर सोचकर जवाब भी दे सकता है। गूगल ने बताया कि इसका एक हल्का और तेज वर्जन Gemini 2.5 Flash जून की शुरुआत में आएगा। इसके बाद Gemini 2.5 Pro का पूरा वर्जन भी जल्दी ही सभी को मिलना शुरू हो जाएगा। मतलब यह कि गूगल का नया AI अब और भी ज्यादा होशियार, तेज और काम का हो गया है चाहे वो पढ़ाई हो, कोडिंग हो या कैमरे से चीजों को पहचानना हो।

Google I/O 2025 LIVE Blog: अब वीडियो कॉल में दूसरी भाषा भी समझ पाएंगे

गूगल ने अपने नए इवेंट में बताया है कि अब Google Meet में एक बहुत काम की सुविधा आ रही है। अब जब आप वीडियो कॉल करेंगे और सामने वाला कोई दूसरी भाषा बोलेगा, तो उसकी बात आपकी भाषा में तुरंत सुनाई देगी। यानी अब भाषा की परेशानी नहीं होगी कोई भी इंसान किसी भी भाषा में बोले, आपको वह आपकी भाषा में समझ में आएगा। इसके अलावा गूगल ने अपने Gemini ऐप में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसका नाम है Agent Mode यह फीचर खास उन लोगों के लिए है जो Gemini ऐप का पेड वर्जन (यानि पैसा देकर इस्तेमाल करने वाला) चलाते हैं। Agent Mode की मदद से अब Gemini ऐप आपके लिए Gmail, Chrome, Docs जैसी जगहों से जानकारी ढूंढकर खुद ही आपके सामने ला देगा, ताकि आपको बार-बार इधर-उधर जाकर कुछ ढूंढना न पड़े। इस सबके पीछे गूगल ने एक खास टेक्नोलॉजी बनाई है, जिसका नाम है Model Context Protocol (MCP) इसकी मदद से Gemini अब और भी ज्यादा होशियार हो गया है और आपके कई काम एक साथ कर सकता है। मतलब यह कि अब गूगल की मदद से भाषा की रुकावट भी खत्म हो रही है और आपका डिजिटल असिस्टेंट पहले से ज्यादा तेज और स्मार्ट हो गया है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: गूगल ने "Google Beam" नाम की नई टेक्नोलॉजी पेश की

गूगल ने अपने इवेंट Google I/O 2025 में एक नई टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका नाम है Google Beam यह एक तरह की नई वीडियो कॉलिंग टेक्नोलॉजी है। इसमें खास बात यह है कि जब आप किसी से वीडियो कॉल करेंगे, तो वह इंसान आपको साधारण स्क्रीन पर नहीं, बल्कि 3D में दिखाई देगा। ऐसा लगेगा जैसे वह आपके सामने ही बैठा हो। यह सब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से होगा। यानि गूगल Beam किसी भी साधारण 2D वीडियो को 3D में बदल देता है, जिससे बातचीत और ज्यादा असली और खास लगती है। गूगल ने बताया कि यह डिवाइस वह HP कंपनी के साथ मिलकर बनाएगा और यह प्रोडक्ट इस साल के आखिर तक लोगों को मिलने लगेगा। यानि आसान भाषा में कहें तो Google Beam से आप वीडियो कॉल में सामने वाले को बिलकुल असली इंसान की तरह देख सकेंगे, जैसे वह आपके कमरे में ही हो।

Google I/O 2025 LIVE Blog: गूगल के CEO सुंदर पिचाई मंच पर पहुंचे

आज से गूगल का बड़ा इवेंट Google I/O शुरू हो गया है। इसमें गूगल के CEO सुंदर पिचाई सबसे पहले स्टेज पर आए और सबको बताया कि गूगल ने पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI में बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि गूगल ने अब नए और ज्यादा समझदार AI बनाए हैं, जो बहुत तेजी से काम करते हैं और लोगों की मदद कर सकते हैं। सुंदर पिचाई ने एक नई चीज के बारे में भी बताया, जिसका नाम है Ironwood प्रोसेसर। यह गूगल का खास कंप्यूटर चिप है, जो AI को और बेहतर और तेज बनाता है। इसकी मदद से गूगल की सर्विसें, जैसे कि गूगल सर्च, गूगल मैप्स या गूगल असिस्टेंट और भी स्मार्ट हो जाएंगी। यानि आसान भाषा में कहें तो गूगल ने बताया है कि उसने AI को बहुत आगे बढ़ा दिया है और अब उसके पास एक बहुत पावरफुल चिप भी है जो इन टेक्नोलॉजी को और अच्छा बनाएगी।

Google I/O 2025 LIVE Blog: इस इवेंट में क्या रहेगा खास

Google हर साल एक बड़ा टेक इवेंट करता है जिसे Google I/O कहते हैं। इसमें वह अपने नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देता है। इस बार 2025 में Google I/O में ये खास चीजें देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं।

Android XR अपडेट

Google "XR" पर काम कर रहा है, जिसका मतलब होता है Extended Reality यानी Virtual Reality (VR) और Augmented Reality (AR) का मेल। इस इवेंट में Google शायद कुछ नए हेडसेट या स्मार्ट चश्मे दिखा सकता है, जो XR टेक्नोलॉजी पर चलेंगे।

Gemini अपडेट

Google का अपना AI सिस्टम है जिसका नाम Gemini है। Google I/O से पहले ही इसका नया वर्जन "Gemini 2.5 Pro (I/O Edition)" लॉन्च किया गया है। इस इवेंट में Google दिखाएगा कि नया Gemini क्या-क्या कर सकता है जैसे स्मार्ट तरीके से बातें समझना, सवालों के जवाब देना और भी बहुत कुछ।

Project Astra पर अपडेट

Project Astra एक खास AI सिस्टम है जो आपकी आवाज को सुनकर और कैमरा से चीजें देखकर तुरंत जवाब दे सकता है। जैसे अगर आप किसी फूल की फोटो दिखाएं और पूछें "ये क्या है?" तो Astra तुरंत जवाब देगा। Google इस टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाकर दिखा सकता है।

Imagen और Veo टूल्स में नए फीचर

Google के पास दो कमाल के AI टूल्स हैं...

Imagen: ये टूल टेक्स्ट से फोटो बना सकता है। आप लिखें "पहाड़ों पर सूरज की रोशनी" और ये फोटो बना देगा।

Veo: ये टूल टेक्स्ट से वीडियो बनाता है।

कुल मिलाकर Google I/O 2025 में AI, स्मार्ट चश्मे, नए सॉफ्टवेयर अपडेट, और फोटो/वीडियो बनाने वाले टूल्स पर जोर रहेगा। यह इवेंट टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए बहुत दिलचस्प होने वाला है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: Android 16 की जानकारी पहले ही मिल गई

Google ने हाल ही में बताया कि उसका नया मोबाइल सिस्टम Android 16 कब आएगा और उसमें क्या-क्या नया होगा। पहले हर साल Google अपने I/O इवेंट में Android की जानकारी देता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि Google ने पिछले हफ्ते ही एक ऑनलाइन शो में Android 16 की बातें बता दी थीं। Android 16 में कुछ अच्छे नए फीचर हैं जैसे कि लाइव अपडेट, मतलब आपको जानकारी तुरंत मिल जाएगी और ऐडैप्टिव ऐप्स, जो आपकी जरूरत के हिसाब से काम करेंगे। इसके अलावा मोबाइल की स्क्रीन और डिजाइन भी पहले से बेहतर होगी। कुछ लोग इस नए सिस्टम को पहले से बीटा वर्जन में इस्तेमाल कर रहे हैं, जो जनवरी से शुरू हुआ था। अब लोग सिर्फ इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि Android 16 कब आएगा। Google ने बताया कि अगले महीने Pixel मोबाइलों में यह अपडेट आ जाएगा और Samsung Galaxy S जैसे दूसरे फोन में गर्मियों के बाद यह मिलेगा। मतलब जिनके पास Pixel है, उन्हें यह नया सिस्टम सबसे पहले मिलेगा और बाकी लोगों को थोड़ी देर और इंतजार करना होगा।

Google I/O 2025 LIVE Blog: गूगल स्मार्टवॉच में भी होगा बदलाव, जारी हो सकता है सॉफ्टवेयर अपडेट

Google I/O 2025 Live Blog: पिछले सप्ताह हुए एंड्रॉइड शो इवेंट में एंड्रॉइड पर फोकस किया गया था, लेकिन गूगल के अन्य सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी हैं जिन पर इवेंट के दौरान चर्चा की जा सकती है। WearOS में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि गूगल के स्मार्टवॉच के सॉफ्टवेयर का अपडेट जारी किया जा सकता है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: गूगल स्मार्टवॉच के सॉफ्टवेयर अपडेट जारी होने की उम्मीद

Google I/O 2025 Live Blog: पिछले सप्ताह हुए एंड्रॉइड शो इवेंट में एंड्रॉइड पर फोकस किया गया था, लेकिन गूगल के अन्य सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी हैं जिन पर इवेंट के दौरान चर्चा की जा सकती है। WearOS में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि गूगल के स्मार्टवॉच के सॉफ्टवेयर का अपडेट जारी किया जा सकता है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: प्रोजेक्ट एस्ट्र और प्रोजेक्ट मेरिनर से हटेगा पर्दा

Google I/O 2025 Live Blog: गूगल के वार्षिक इवेंट में प्रोजेक्ट एस्ट्र और प्रोजेक्ट मेरिनर से पर्दा हट सकता है। Project Astra स्मार्ट वॉयस और विजुअल असिस्टेंस है। Imagen के अलावा इमेज और वीडियो जनरेशन टूल को भी नया अपडेट मिलेगा। गूगल के कंज्यूमर्स और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए Project Mariner लॉन्च किया जाएगा।

Google I/O 2025 LIVE Blog: जेमिनी अपडेट समेत नए प्लान की भी हो सकती है घोषणा

Google I/O 2025 Live Blog: गूगल का ध्यान AI पर तो रहेगा ही, साथ ही इवेंट में जेमिनी अपडेट को भी जारी किया जाएगा। Gemini 2.5 Pro के अपडेट का ऐलान किया जा सकता है। Gemini Generative AI Chatbot के फीचर्स को जारी करने के अलावा एआई सर्विस का लाभ उठाने के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान को भी जारी किया जा सकता है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: जेमिनी से ज्यादा AI पर फोकस, होंगी कई खास घोषणाएं

Google I/O 2025 Live Blog: गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट में पिछले दो सालों में जेमिनी पर खास फोकस रखा, लेकिन इस बार AI से संबंधित कई घोषणाएं हो सकती हैं। Microsoft, Meta और OpenAI जैसी कंपनी को AI से संबंधित टक्कर देने के लिए गूगल का फोकस दिखाई देगा। इस दौरान अपग्रेडेड AI मॉडल का ऐलान किया जा सकता है।

Google I/O 2025 LIVE Blog: एंड्रॉयड 16 के कई फीचर्स की पहले ही जानकारी आ चुकी है सामने

Google I/O 2025 Live Blog: गूगल आईओ इवेंट के शुरू होने से पहले ही एंड्रॉयड 16 के कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है। बीते बुधवार को Android Show में एंड्रॉयड के नए वर्जन से पर्दा हटा दिया जा चुका है। एंड्रॉयड 16 के कई फीचर्स में सिक्योरिटी फीचर्स शामिल है। ऐसे में यूजर्स के लिए स्कैमर्स कॉल्स से सेफ्टी रहेगी।

Google I/O 2025 LIVE Blog: एंड्रॉयड 16 से लेकर Gemini Ai तक, अपडेट होगा जारी

Google I/O 2025 Live Blog: गूगल की सबसे बड़ी डेवलपर कॉन्फ्रेंस में नए एंड्रॉयड वर्जन, XR डिवाइस के लिए ओएस अपडेट, अपडेटेड Gemini 2.5 pro के इंटीग्रेशन, AI अपडेट समेत अन्यघोषणाएं की जा सकती हैं। इसके अलावा Chrome और गूगल क्लाउड से संबंधित अपडेट भी जारी किए जा सकते हैं।

Google I/O 2025 LIVE Blog: आज रात से शुरू गूगल का सबसे बड़ा इवेंट, होंगी कई बड़ी घोषणाएं

Google I/O 2025 Live Blog: आज से गूगल आईओ 2025 इवेंट की शुरुआत होने जा रही है जो दो दिनों तक चलेगा। आज रात 10:30 बजे इवेंट शुरू हो जाएगा। इस दौरान कई बड़े ऐलान हो सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ