Google Two New Features: ऑनलाइन शॉपिंग महिला पुरूष, लड़के-लड़कियां सबको ही पंसद होती है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में समय की कमी की वजह से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गूगल ने दो नए फीचर जारी किए है। जो ऑनलाइन कपड़ों की खरीदारी के दौरान यूजर्स को फिटिंग रूम की कमी महसूस नहीं होने देंगे। अपैरल फीचर के लिए वर्चुअल ट्राई-ऑन जेनेरेटिव एआई का लाभ उठाता है ताकि यूजर्स को वास्तविक मॉडलों के विस्तृत चयन पर कपड़े दिखाए जा सकें।
इसके अलावा, टेक दिग्गज ने नए फिल्टर भी जोड़े हैं, जिससे यूजर्स वही सर्च कर सकें, जिसकी उन्हें जरूरत है। एक पोस्ट के जरिए Google ने यह भी बताया है कि ये फीचर कैसे यूजर्स की मदद करेंगे। कैसे गूगल AI की मदद से शॉपिंग एक्सपेरिएंस को बेहतर बना रहा है।
ब्लॉगपोस्ट में कंपनी ने कही ये बात
कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि जब आप किसी स्टोर में कपड़े पंसद करते है, तो आप तुरंत ट्रायल रूम में बदलकर बता सकते हैं कि वे आपके लिए सही हैं या नहीं। अब आपको ऑनलाइन कपड़ों की खरीदारी में ट्रायल रूम जैसा अनुभव होगा। कंपनी ने एक खास फीचर को भी पेश किया है, जो ऑनलाइन शॉपिंग में आपकी मदद करेगा।
Search virtual try-on टूल को किया पेश
अमेरिका में खरीदारी करने वाले अब वर्चुअल रूप से सभी ब्रैंड के महिलाओं के टॉप पहन सकते हैं। इन ब्रांडों में एंथ्रोपोलॉजी, एवरलेन, एचएंडएम और एलओएफटी शामिल हैं। यूजर्स सर्च पर “ट्राई ऑन” बैज वाले प्रोडक्ट पर टैप कर सकते हैं और उस मॉडल चुन कर,जो उनके साथ सबसे अधिक ताल-मेल खाता होता है।
सर्च वर्चुअल ट्राइ-ऑन टूल क्या है
गूगल के अनुसार के सबसे अधिक कपड़े गूगल पर सर्च किए जाते है। वहीं अधिकांश ऑनलाइन खरीदारों को उस समय मुश्किल लगती है, कि कपड़े खरीदने से पहले वे उन पर कैसे दिखेंगे। ऑनलाइन खरीददारों में से 42% मॉडल की इमेज को उतना सही नहीं मानते हैं। जबकि 59% खरीददार ऑनलाइन खरीदे गए समान से असंतुष्ट हो जाते है। ऐसे में गूगल सर्च पर नया वर्चुअल ट्राइ-ऑन टूल यूजर्स को सही ड्रेस चुनने में मदद करेगा कि ड्रेस खरीदने से पहले उनके लिए सही है या नहीं।
कैसे काम करता है यह फीचर
गूगल का नया जनरेटिव एआई मॉडल कपड़ों की इमेज बना सकता है और खुद को उस ड्रेस में देख सकता है। कंपनी का दावा है कि XXS से 4XL के साइज वाले लोग अलग-अलग स्किन टोन, शरीर के आकार और बालों के प्रकार का के हिसाब से कपड़े ट्राई कर सकते हैं। कंपनी ने और अधिक विकल्पों का भी वादा किया है जो कपड़ो के लिए वर्चुअल ट्राई-ऑन में आएंगे, जिसमें इस साल के अंत में लॉन्च होने वाले पुरुषों के कपडे भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
10 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
16 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
19 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
21 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines