How to Find lost Phone: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारी निजी तस्वीरें, कॉन्टैक्ट्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंकिंग ऐप्स तक की जानकारी रहती है। ऐसे में अगर फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो चिंता सिर्फ डिवाइस की नहीं बल्कि उसमें मौजूद सेंसिटिव डेटा की भी होती है। अच्छी बात यह है कि Google के पास एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से खोए हुए फोन को ढूंढना और सुरक्षित करना आसान हो जाता है।
Google Find My Device क्या है?
Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Find My Device नाम की मुफ्त सेवा दी है। इसकी मदद से आप अपने फोन की लोकेशन मैप पर देख सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं, मैसेज डिस्प्ले कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर सारा डेटा मिटा भी सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपके फोन में गूगल अकाउंट लॉग-इन हो और इंटरनेट या लोकेशन सर्विस ऑन हो।
Find My Device का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आपका फोन खो गया है तो किसी भी लैपटॉप या दूसरे स्मार्टफोन से Google Find My Device वेबसाइट खोलें। उस गूगल अकाउंट से लॉग-इन करें जो खोए हुए फोन में इस्तेमाल हो रहा था। इसके बाद आपको तुरंत फोन की लोकेशन मैप पर दिखने लगेगी।
Silent Mode में भी बजेगा फोन
अक्सर फोन खो जाने पर समस्या यह होती है कि वह साइलेंट या वाइब्रेट मोड पर होता है। ऐसे में लगता है कि अब उसे ढूंढना मुश्किल है। लेकिन Find My Device का “Play Sound” फीचर इस दिक्कत को आसान बना देता है। जैसे ही आप यह विकल्प चुनते हैं, आपका फोन लगातार 5 मिनट तक तेज़ आवाज़ में बजेगा, चाहे वह silent पर क्यों न हो।
ये भी पढ़ें- Gemini Nano Banana से फोटो बनाना कितना सेफ, कहां छिपा है खतरा?
फोन को दूर से लॉक करने का फीचर
अगर आपको लगता है कि फोन गलत हाथों में चला गया है, तो आप Lock फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान स्क्रीन पर आप एक मैसेज और अपना कॉन्टैक्ट नंबर भी लिख सकते हैं। इससे कोई ईमानदार शख्स चाहे तो फोन लौटाने की कोशिश कर सकता है।
डेटा मिटाने का ऑप्शन
अगर संभावना हो कि फोन वापस नहीं मिलेगा, तो बेहतर है कि आप Erase Device फीचर का इस्तेमाल करें। इससे आपके सारे फाइल्स, फोटो, वीडियो और बैंकिंग डिटेल्स तुरंत डिलीट हो जाएंगे। इस तरह आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
फोन खोने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
- हमेशा अपने फोन में Google Account लॉग-इन रखें।
- Location Services और Find My Device को एक्टिवेट करें।
- समय-समय पर जरूरी डेटा का क्लाउड बैकअप लेते रहें।
इस तरह Google का Find My Device न सिर्फ आपका फोन वापस दिला सकता है, बल्कि उसमें मौजूद निजी जानकारी को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- फोटो से 3D मॉडल बनाने का नया AI टूल, एक दिन में बना सकते हैं इतनी इमेज
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
12 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
14 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines