Major Outage in US: आज यानी 27 फरवरी की सुबह अमेरिका में कई मेन ऑनलाइन सर्विसेज और ऐप्स ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस लिस्ट में Google, YouTube, Facebook, Netflix समेत 7 प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यूजर्स ने बताया कि उन्हें लॉगिन करने में समस्या के साथ, सर्वर कनेक्शन फेलियर और वेबसाइट एरर जैसी समस्याएं हो रही थीं।
लिस्ट में शामिल ये ऐप
ऐप्स के डाउन होने की जानकारी रखने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector की रिपोर्ट के हिसाब से हजारों यूजर्स ने इन समस्याओं का सामना किया और इसकी शिकायत की। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से प्लेटफॉर्म इससे प्रभावित रहे।
| प्लेटफॉर्म | शिकायतों की संख्या | मुख्य समस्याएं |
| 18,000+ | वेबसाइट एरर (87%), लॉगिन फेलियर (9%), ऐप एक्सेस (4%) | |
| Netflix | 850+ | सर्वर कनेक्शन (50%), वीडियो स्ट्रीमिंग (40%), लॉगिन समस्या (10%) |
| YouTube | 600+ | वीडियो स्ट्रीमिंग (59%), सर्वर कनेक्शन (21%), वेबसाइट एरर (20%) |
| 300+ | वेबसाइट एरर (55%), सर्च समस्या (40%), Google Drive (5%) | |
| Discord | 700+ | सर्वर कनेक्शन (62%), ऐप एरर (22%), वॉयस कॉल समस्या (16%) |
| Xbox Network | 450+ | सर्वर कनेक्शन (85%), लॉगिन समस्या (13%), डाउनलोड एरर (2%) |
| PlayStation Network | 300+ | सर्वर कनेक्शन (86%), लॉगिन फेलियर (10%), गेमप्ले समस्या (4%) |
आउटेज का कारण
हालांकि, अभी तक आउटेज का कारण पूरी तरह से सामने नहीं आया है, लेकिन कुछ टेक एक्सपर्ट का मानना है कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) या क्लाउड नेटवर्क से जुड़ी किसी समस्या की वजह से ये परेशानी हो सकती है। बता दें कि अभी तक किसी भी कंपनी ने समस्या को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया है। हालांकि कुछ सर्विसेज धीरे-धीरे रिस्टोर हो रही हैं, लेकिन अब भी कई यूजर्स समस्या की शिकायत कर रहे हैं। उम्मीद है कि कंपनियां जल्द ही अपडेट जारी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- WhatsApp पर जल्द आएगा UPI Lite पेमेंट फीचर; यूजर्स को ये होगा फायदा
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
4 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
10 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines