Google ने अपना नया एक्सपेरिमेंटल AI ऐप Dreambeans भारत में लॉन्च कर दिया है. इस ऐप की खास बात यह है कि आपको इससे कुछ भी पूछने या कोई प्रॉम्प्ट लिखने की जरूरत नहीं होगी. यह खुद ही आपकी पसंद, रुचि और रोजमर्रा की गतिविधियों को समझकर आपके लिए AI से बनी कहानियां तैयार करेगा. इसके लिए ऐप Google की अलग-अलग सर्विस से जानकारी लेता है और उन्हें खूबसूरत विजुअल स्टोरीज में बदल देता है. भारत इस ऐप को पाने वाला अमेरिका के बाद पहला देश बन गया है.
क्या है Google Dreambeans ऐप?
Dreambeans, Google Labs का एक एक्सपेरिमेंटल AI ऐप है. इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह यूजर्स की पसंद और दिलचस्पी के आधार पर उनके लिए पर्सनलाइज्ड विजुअल स्टोरीज बना सके. इसके लिए यूजर को अलग से कोई प्रॉम्प्ट टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती. ऐप खुद ही उपलब्ध जानकारी के आधार पर कहानियां तैयार करता है.
Google की किन सर्विस से लेता है जानकारी?
Dreambeans ऐप Google की कई सर्विस से जुड़कर काम करता है. इसमें Calendar, Gemini, Gmail, Google Photos, Search और YouTube शामिल हैं. इन सर्विस में मौजूद जानकारी के आधार पर यह समझने की कोशिश करता है कि यूजर की रुचि किन चीजों में है और वह रोजमर्रा में क्या करता है. इसके बाद ऐप इन्हीं जानकारियों को इलस्ट्रेटेड स्टोरीज के रूप में पेश करता है.
तस्वीरों को वीडियो में भी बदल सकता है ऐप
शुरुआत में Dreambeans पर AI की मदद से तैयार की गई सिर्फ स्टिल यानी स्थिर तस्वीरों वाली कहानियां दिखाई जाती थीं. हालांकि, Google ने अब इसमें एक नया फीचर भी जोड़ा है. इसकी मदद से कुछ स्टोरीज की तस्वीरों को वीडियो में बदला जा सकता है. इसके लिए कंपनी अपने Veo वीडियो मॉडल का इस्तेमाल कर रही है. यानी यूजर्स को अब सिर्फ AI से बनी तस्वीरें ही नहीं, बल्कि कुछ कहानियों के एनिमेटेड वीडियो भी देखने को मिलेंगे.
भारत में 14 भाषाओं में करेगा काम
Google Dreambeans को भारत में 14 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है. इनमें अंग्रेजी के अलावा 13 भारतीय भाषाएं शामिल हैं. यूजर्स हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और पंजाबी समेत दूसरी उपलब्ध भाषाओं में भी स्टोरीज देख सकते हैं.
हालांकि, फिलहाल इसमें एक सीमा है. यूजर एक समय में सिर्फ एक ही भाषा चुन सकता है. ऐप Google की अलग-अलग सर्विस से कई भाषाओं में जानकारी पढ़ सकता है, लेकिन अभी एक ही स्टोरी में अलग-अलग भाषाओं को मिलाकर कंटेंट तैयार नहीं कर सकता. Google की प्रोडक्ट मैनेजर Gozde Oznur ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी.
Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है ऐप
Google Dreambeans को सोमवार को भारत में रोलआउट किया गया. यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. फिलहाल 18 साल या उससे अधिक उम्र के सभी भारतीय यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. Google ने इसे रोजाना एक जैसी फीड स्क्रॉल करने के बजाय यूजर की अपनी पसंद और जिंदगी से जुड़ी कहानियां देखने के एक नए तरीके के तौर पर पेश किया है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स की मौज! Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक, डिलीट करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
संबंधित खबरें
AirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
5 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines