हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google Docs में वॉयस टाइपिंग का लें मजा, बस बोलते जाएंगे और कंटेंट हो जाएगी तैयार

Google Docs Voice Typing Feature: गूगल डॉक्स यूजर्स को वॉयस टाइपिंग फीचर की सुविधा देता है। इसमें आप बिना कीबोर्ड के कंटेंट तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

Google Docs Voice Typing Feature: गूगल डॉक्स यूजर्स को कई सुविधाएं प्रदान करता है। इसमें से एक सबसे कमाल का फीचर वॉयस टाइपिंग का है। अब, यह एक सामान्य सुविधा है और अब एक एक्सेसिबिलिटी सुविधा है, जो सामान्य और शारीरिक रूप से सक्षम दोनों लोग को कुछ ही क्लिक में यह सुविधा प्रदान करता है। यहां हम इस आर्टिकल में गूगल डॉक्स में मिलने वाली वॉयस टाइपिंग के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Google Docs Voice Typing Feature क्या है?

वॉयस टाइपिंग एक ऐसी सुविधा है जो यूजर्स को अपनी आवाज का उपयोग करके टाइप करने की अनुमति देती है। यह सुविधा यूजर्स के लिए उस वक्त जरूरी हो जाती है जब कोई यूजर किसी कारणवश अपने डिवाइस में टाइपिंग नहीं कर पा रहे हों या कीबोर्ड खराब हो गया हो। यह सुविधा उन लोगों के लिए सबसे खास हो जाती है, जो फिजिकली तौर पर सक्षम नहीं हैं। यानी जिन यूजर के उंगलियों में कोई बीमारी हो गया है, जिसके कारण वह कीबोर्ड पर टाइप नहीं कर सकते।

Google Docs में वॉयस टाइपिंग का इस्तेमाल कैसे करें?

  • सबसे पहले किसी भी वेब ब्राउजर का उपयोग करके Google डॉक्स (docs.google.com) ओपन करें।
  • इसके बाद Google अकाउंट का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • फिर Create a new document पर क्लिक करें और सबसे ऊपर Tools टैब पर क्लिक करें।
  • अब ड्रॉप-डाउन मेनू से वॉयस टाइपिंग ऑप्शन का चयन करें।
  • डॉक्युमेंट स्क्रीन पर आपको माइक्रोफोन के साथ एक छोटी पॉपअप विंडो दिखाई देगी।
  • यहां आपको भाषा चयन करने के लिए एक छोटा सा ड्रॉप डाउन दिखाई देगा।
  • फिर, वॉयस टाइपिंग शुरू करने के लिए माइक आइकन पर क्लिक करें और अपने पीसी से बोलना शुरु करें।

यह भी पढ़ेंः Oneplus 12 के डिस्प्ले से उठा पर्दा, जल्द लॉन्च होने की संभावना

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गूगल डॉक्स कई बार आपकी भाषा को पूरी तरह कैप्चर नहीं कर पाता है। इसके अलावा आपको ये भी देखने को मिल सकता है कि जो आप वर्ड बोलेंगे वह शुद्ध रूप से लिखा नहीं होगा। हिंदी में बोलेंगे तो कुछ मात्राएं सहित अन्य गलतियां देखने को मिल सकता है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि गूगल डॉक्स से वॉयस टाइपिंग की सुविधा का लाभ लेने के बाद कंटेंट की प्रूफरीडिंग जरूर करें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola