Oneplus 12 के डिस्प्ले से उठा पर्दा, जल्द लॉन्च होने की संभावना
Oneplus 12 Smartphone Launch Soon: वनप्लस 12 मार्केट में जल्द दस्तक देने वाला है। लॉन्च से पहले ब्रांड ने इसके डिस्प्ले का खुलासा किया है।
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Oneplus 12 Smartphone Display Confirmed: दिग्गज चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन वनप्लस 12 को पेश करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इसके कैमरा, स्टोरेज सहित अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा लीक जरिए होते रहा है। इसी बीच अब कंपनी ने वनप्लस 12 के डिस्प्ले का खुलासा किया है, जिससे पता चलता है यह अपकमिंग डिवाइस बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आएगा।
वीबो पोस्ट में, वनप्लस ने दावा किया है कि वनप्लस 12 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 2K के रेजोल्यूशन और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ डिस्प्लेमेट A+ रेटेड X1 ‘ओरिएंटल स्क्रीन’ से लैस होगा। चाइनीज साइट ITHome की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने एक हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘ओरिएंटल स्क्रीन’ ओप्पो की फर्स्ट जेनरेशन के डिस्प्ले P1 चिप द्वारा समर्थित है और इसमें 18 डिस्प्लेमेट A+ रिकॉर्ड हैं।
कहा जा रहा है कि, X1 डिस्प्ले इंडस्ट्री के औसत से दोगुना जीवनकाल प्रदान करता है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि इस पैनल के साथ स्क्रीन प्रदर्शन में 90 प्रतिशत सुधार हुआ है और बिजली की खपत 13 प्रतिशत कम होगा।
आपको बता दें कि, अपकमिंग Oneplus 12 पिछले साल लॉन्च हुए Oneplus 11 की जगह लेगा। संभावना है कि कंपनी वनप्लस 12 को वनप्लस 11 के समान डिजाइन के साथ पेश कर सकता है। इसके साथ ही कुछ लीक से पता चलता है कि वनप्लस का आने वाला डिवाइस नए लॉन्च किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 एसओसी द्वारा संचालित होगा।
खबरों की माने तो वनप्लस 12 में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए जा सकते हैं, इसमें 50MP कैमरा, एक 48MP सेंसर और एक 64MP ओमनीविजन OV64B सेंसर शामिल हो सकता है। हैंडसेट को 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी के साथ भी लॉन्च होने की संभावना है। डिवाइस के एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर काम करने की संभावना है।
फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर वनप्लस 12 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि लॉन्च के दिन ही इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: