Google Diwali Gift 2022: दिवाली के अवसर पर एक दूसरे को गिफ्ट दिया जाता है। ऐसे में गूगल अपने यूजर्स को कुछ ना दे ऐसा हो नहीं सकता। हर त्योहार और खास मौके पर गूगल (Google) अपने यूजर्स के लिए कुछ ना कुछ खास करता रहता है। इस दिवाली (Diwali 2022) भी गूगल ने कुछ ऐसा ही किया है जिससे यूजर्स का दिल जीता जा सकता है।
अभी पढ़ें – Crossbeats की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
दरअसल, गूगल ने अपने अपने यूजर्स को दिवाली गिफ्ट (Google Diwali Gift) दिया है। इसका इस्तेमाल आसानी से करके ऑनलाइन दीया जलाया जा सकता है। गूगल के इस गिफ्ट से आप अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप की स्क्रीन पर एक नहीं बल्कि कई दीये जला सकते हैं।
ट्वीट कर दी जानकारी
गूगल ने ऐसा कुछ पहली बार नहीं किया है बल्कि पहले भी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसी चीजें जोड़ चुका है। कंपनी की ओर से अपने यूजर्स को ये जानकारी ट्वीट द्वारा दी गई है। गूगल के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन, पीसी या लैपटॉप में दीया जला सकते हैं। इसका मतलब कि आप दिवाली पर अपने घर में ही नहीं ऑनलाइन भी दीया जला सकते हैं।
कैसे चेक करें गूगल का दिवाली गिफ्ट
गूगल के दिवाली गिफ्ट को आप कंपनी की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में जाकर चेक कर सकते हैं। इस गिफ्ट को हासिल करने के लिए आपको गूगल पर अंग्रेजी में Diwali सर्च करना होगा।
कैसे जलाएं ऑनलाइन दीया
- अपने डिवाइस में गूगल सर्च पर जाएं।
- यहां पर Diwali सर्च करें।
- इसके बाद लेफ्ट साइड में ऊपर की ओर Diwali लिखा शो होगा।
- साथ में दीया भी दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप ऑनलाइन दीया जला सकते हैं।
- दीये का हटाने के लिए आप X पर क्लिक कर सकते हैं।
- इससे जलाते दीये हट जाएंगे और आप पेज से बाहर आ जाएंगे।
अभी पढ़ें – Jio का 5G नहीं ये 4G प्लान है सबसे बेस्ट! कम कीमत में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स, जानिए…
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन दीया जलाने के लिए आपको Diwali के पास दिख रहे दीये पर क्लिक करना होगा। इसमें कई दीये नजर आएंगे और फिर जिस पर क्लिक करेंगे वो ही ज्यादा रोशनी करने लगेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines