Crossbeats की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Crossbeats Premium Smartwatch: क्रॉसबीट्स की कई स्मार्टवॉच मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें अब एक और नई वॉच शामिल हो गई है। कंपनी की ओर से अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने के साथ नई स्मार्टवॉच को जोड़ लिया है। इस प्रीमियम स्मार्टवॉच का नाम ऑर्बिट एपेक्स (Orbit Apex Smartwatch) है, जो एमलोड डिस्प्ले के साथ है।
क्रॉसबीट्स की ये नई स्मार्टवॉच बेहतरीन डिस्प्ले के साथ है। इसमें बैटरी लाइफ भी अच्छी दी गई है। ये फोन कॉलिंग समेत हेल्थ फीचर्स के साथ है। इसके अलावा वॉच में स्पोर्ट मोड भी उपलब्ध हैं।
अगर आप एक किफायती और अच्छे फीचर की वॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Crossbeats की Orbit Apex smartwatch खरीद सकते हैं। आइए आपको क्रॉसबीट्स की इस नई स्मार्टवॉच के बारे में बताते हैं, जिससे वॉच के फीचर्स और कीमत की जानकारी हो सकती है।
अभी पढ़ें – Diwali पर सिर्फ घर में ही नहीं ऑनलाइन भी जला सकेंगे दीये, Google दे रहा है ये मौका!
क्रॉसबीट्स ऑर्बिट एपेक्स स्मार्टवॉच 3,999 रुपये की कीमत के साथ आती है। उपभोक्ता स्मार्टवॉच को क्रॉसबीट्स और अमेज़ॅन वेबसाइटों से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच के दो कलर वैरिएंट- ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: