Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर Google का स्पेशल डूडल, ISRO की उपलब्धियों को किया सेलिब्रेट

Republic Day 2026 पर Google ने ISRO थीम वाला खास डूडल पेश किया है, जिसमें भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और गगनयान-चंद्रयान जैसे मिशनों की झलक दिखाई गई है. यह डूडल भारत के 77वें गणतंत्र दिवस और ISRO के सफल साल को सेलिब्रेट करता है.

republic day

गणतंत्र दिवस पर Google ने बनाया खास डूडल. (Photo-unsplash)

Google Doodle Republic Day 2026: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए इस बार Google ने कुछ अलग किया. Republic Day 2026 के मौके पर Google ने एक खास डूडल पेश किया, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उपलब्धियों को दिखाया गया है. यह डूडल भारत की बढ़ती अंतरिक्ष ताकत और बीते साल ISRO की सफलताओं को सम्मान देने के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Republic Day 2026 पर ISRO थीम वाला Google Doodle

Republic Day 2026 के मौके पर Google का डूडल पूरी तरह से स्पेस थीम पर आधारित है. इसमें सैटेलाइट, ऑर्बिट और अंतरिक्ष से जुड़े कई एलिमेंट्स को ‘GOOGLE’ शब्द के अक्षरों में खूबसूरती से पिरोया गया है. यह डूडल ISRO के मिशनों और भारत की अंतरिक्ष यात्रा की झलक दिखाता है. हालांकि Google ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि डूडल में किन-किन मिशनों को दर्शाया गया है.

विज्ञापन

Gaganyaan और Chandrayaan जैसे मिशनों की झलक

इस खास डूडल को ISRO के बड़े और महत्वाकांक्षी मिशनों से जोड़ा जा रहा है. इनमें गगनयान और चंद्रयान जैसे मिशन शामिल माने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई पहचान दी है. Google का यह डूडल ISRO के उस सफल साल को सेलिब्रेट करता है, जिसमें भारत ने स्पेस टेक्नोलॉजी में कई अहम उपलब्धियां हासिल कीं. ISRO आने वाले समय में और भी बड़े मिशनों की तैयारी कर रहा है. 

विज्ञापन

Republic Day 2025 का Google Doodle कैसा था

अगर पिछले साल की बात करें तो Republic Day 2025 पर Google ने एक रंगीन और जीव-जंतुओं पर आधारित डूडल बनाया था. इसे पुणे के कलाकार रोहन दहोत्रे ने डिजाइन किया था. इस डूडल में भारत के अलग-अलग हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाले जानवर दिखाए गए थे, जैसे उड़ता हुआ मोर, मगरमच्छ, पारंपरिक लद्दाखी पोशाक में स्नो लेपर्ड, ढोल बजाता हुआ बाघ और एक एंटीलोप.

विज्ञापन

क्या यह 77वां या 78वां गणतंत्र दिवस है?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इस साल कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. साल 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.

विज्ञापन

Republic Day क्यों मनाया जाता है

भारत में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है. इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था. आजादी के बाद भी कुछ समय तक देश ब्रिटिश दौर के कानूनों के तहत चल रहा था. 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य बना. 26 जनवरी की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि 26 जनवरी 1930 को भारतीय नेताओं ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी. यह दिन भारत की आजादी और आत्मनिर्भरता के संकल्प का प्रतीक माना जाता है.

विज्ञापन

Google Doodles की शुरुआत और सफर

Google का पहला डूडल साल 1998 में बनाया गया था. यह एक साधारण आउट-ऑफ-ऑफिस मैसेज था, जिससे पता चलता था कि Google के संस्थापक बर्निंग मैन फेस्टिवल में गए हुए हैं. पिछले 28 सालों में Google 5,000 से ज्यादा डूडल बना चुका है, जो दुनियाभर की संस्कृति, इतिहास और खास मौकों को सेलिब्रेट करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ