Republic Day Special: नाश्ते में बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट तिरंगा सैंडविच, स्वाद में है लाजवाब

Tiranga Sandwich Recipe: घर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा सैंडविच बनाकर खाया जा सकता है. यह स्वादिष्ट सैंडविच खाने में तो मजा आएगा ही, साथ ही तिरंगे की थीम पर होने के चलते बेहद सुंदर भी नजर आता है.

Tiranga Sandwich Recipe

यहां जानिए तिरंगा सैंडविच की रेसिपी.

Republic Day Breakfast: गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ स्पेशल खाने का तो मन करता ही है. अगर यह स्पेशल स्वादिष्ट होने के साथ ही सुंदर भी हो तो अलग ही मजा आता है. ऐसे में आप भी गणतंत्र दिवस की सुबह घर में तिरंगा सैंडविच का नाश्ता कर सकते हैं. यह नाश्ते खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही दिखने में और भी बेहतरीन है. यहां जानिए घर पर स्टेप बाय स्टेप तिरंगा सैंडविच किस तरह बनाया जाता है. इस स्वादिष्ट सैंडविच को आप घर में बच्चों और बड़ों सभी को खिला सकते हैं और अगर कोई मेहमान आए तो उन्हें परोसने के लिए भी ये सैंडविच परफेक्ट हैं.

विज्ञापन

तिरंगा सैंडविच रेसिपी

ब्रेड स्लाइस- 4 सफेद या ब्राउन

विज्ञापन

केसरिया परत के लिए- कद्दूकस की हुई गाजर और मेयोनीज

सफेद परत के लिए- पनीर के स्लाइस या क्रीम चीज, मक्खन

विज्ञापन

हरी परत के लिए – हरी पुदीना-धनिया की चटनी

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले 4 ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारों को काटकर अलग कर दें.
  • पहली ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह से हरी चटनी लगाएं. इसके ऊपर आप चाहें तो खीरे के पतले स्लाइस भी रख सकते हैं. अब इसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें.
  • दूसरी ब्रेड स्लाइस पर मक्खन, क्रीम चीज या पनीर का एक पतला टुकड़ा रखें. इसके ऊपर तीसरी ब्रेड स्लाइस रखें.
  • तीसरी ब्रेड स्लाइस पर मेयोनीज़ और कद्दूकस की हुई गाजर का मिश्रण फैलाएं. अंत में चौथी ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें.
  • अब इस सैंडविच को तिरछा या बीच से काटकर दो हिस्सों में बांट लें.
  • डविच को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए हर परत पर हल्का सा चाट मसाला छिड़कें.

तिरंगा उत्तपम भी बना सकते हैं आप

अगर आप गरमा-गरम दक्षिण भारतीय खाना पसंद करते हैं, तो सादे डोसा बैटर से छोटे-छोटे मिनी उत्तपम बनाएं. एक उत्तपम पर ऊपर से कटा हुआ टमाटर और गाजर डालें. दूसरे पर कसा हुआ नारियल डालें. तीसरे पर बारीक कटा धनिया और शिमला मिर्च डालें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ