Google Chrome का करते हैं यूज? तो सबसे पहले कर लें ये काम, वरना...
Edited By Simran Singh

Google Chrome Update
Edited By Simran Singh

Google Chrome Update
Google Chrome Update: भारत धीरे-धारे पूरी तरह डिजिटल दुनिया से जुड़ रहा है। कई लोगों ने ऑनलाइन सर्विस का लाभ उठाना शुरू कर दिया है। जबकि, कुछ अभी भी इसे इस्तेमाल करने से कतराते हैं। इतना ही नहीं जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल और इंटरनेट की ओर फ्रेंडली हो रही है वैसे-वैसे स्क्रैमर्स और हैकर्स भी अपने कामों को अनजाम देने की तैयारी में है। इन से यूजर्स का बचाव करने के भारतीय सरकार की तेज नजरें बनी हुई है।
जी हां, लगातार भारतीय सरकार द्वारा तरह-तरह का साइबर अलर्ट जारी किया जाता है। साथ साइबर पुलिस की भी क्राइमों पर नजर बनी हुई है। इस बार सरकार की ओर से गूगल क्रोम ब्राउजर को लेकर चेतावनी दी गई है। सरकार ने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने के लिए कहा है।
सरकारी इंडियन कंप्यूटर रेस्पांस टीम यानी CERT-IN द्वारा गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने के लिए कहा गया है। ऐसे न करने पर यूजर्स की सुरक्षा को हानि पहुंच सकती है और हैकर्स द्वारा इसका लाभ उठाया जा सकता है। इसलिए सरकार ने क्रोम यूजर्स को ब्राउजर को अपडेट करने के लिए कहा है।
CERT-IN ने कहा है कि सुरक्षा को अधिक मजबूत करने के लिए यूजर्स Google Chrome को अपडेट कर लें। इसके लिए क्रोम में जाकर “About Chrome” का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करके अपडेट किया जा सकता है। खास तौर पर वो यूजर्स जो गूगल क्रोम ब्राउजर को फोन, लैपटॉप, टैब या कंप्यूटर में यूज करते हैं वो सबसे पहले ब्राउजर को अपडेट करे का काम करें।
ऐसा न करने पर यूजर्स के लिए क्रोम का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है। खासतौर पर फोन और लैपटॉप यूजर्स को क्रोम का यूज करना जोखिम भरा हो सकता है। CERT-IN ने विंडोज 116.0.5845.96/.97 पर पहले के क्रोम वर्जन, Linux और Mac के 116.0.5845.96 से पहले वाले वर्जन को अधिक खतरनाक बताया है। इसका इस्तेमाल करने वालों को हैकर्स से खतरा हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: