Google Chrome Incognito Mode: क्या आप भी अपने गूगल क्रोम ब्राउजर में सेफ सर्च के लिए Incognito Mode का यूज करते हैं? तो अभी सावधान हो जाएं! अगर आपको भी ऐसा लगता है कि Incognito Mode में आपको कोई भी ट्रैक नहीं कर सकता तो शायद आप गलत हैं। जी हां, हाल ही में गूगल ने खुद बताया है कि वह Incognito मोड में भी आपको ट्रैक कर रहा है। तो अब सवाल यह है कि इस मोड का मतलब क्या है? अगर यहां भी आपको ट्रैक किया जा रहा है। सबसे पहले समझते हैं क्या है ये Incognito मोड…
क्या है Incognito Mode?
जो लोग इसके बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें यह आपके ब्राउजर में एक सीक्रेट विंडो की तरह काम करता है जहां आपके ब्राउज़िंग हिस्ट्री को सेव नहीं किया जाता। यह सुनने में कितना अच्छा लगता है? लेकिन इस मोड को देने का क्या मतलब अगर कंपनी यहां भी आपको ट्रैक करती रहे। इस पर कंपनी का कहना है इसमें आपकी लोकल हिस्ट्री को सीक्रेट रखा जाता है। बावजूद इसके फिर भी टेक दिग्गज, इस सीक्रेट मोड में भी, आप पर नजर रख रहा है।
ये भी पढ़ें : S24 खरीदें या OnePlus 12 के लिए करें इंतजार?
2020 में सामने आया था मामला
यह मामला सबसे पहले 2020 में सामने आया था जब गूगल को क्लास-एक्शन मुकदमे का सामना करना पड़ा। कंपनी पर यूजर्स ने आरोप लगाए कि उन्हें Incognito Mode में भी ट्रैक किया जा रहा है। जिसके बाद मुकदमे में Google पर प्राइवेसी लॉ तोड़ने का आरोप लगाया गया और 5 बिलियन डॉलर का भारी मुआवजा मांगा गया। Google ने मामले से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया बावजूद इसके अंत में मामले को निपटाने के लिए गूगल को 5 बिलियन डॉलर की भारी रकम चुकानी पड़ी।
कंपनी ने बदला पेज का टेक्स्ट
इतना सब होने के बाद भी गूगल ने अपनी गलती को एक्सेप्ट नहीं किया। इसकी जगह कंपनी ने बड़ी ही चालाकी से Incognito Mode के नए टैब पेज पर चुपचाप छोटे शब्दों में जिन्हें हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं उसे अपडेट कर दिया। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि आप Incognito Mode में जो चाहे सर्च करें आपको कोई नहीं देख रहा तो हो सकता है आप पूरी तरह से गलत हैं और हां, वो वाली वीडियो देखने के लिए भी इस मोड का यूज न ही करें तो अच्छा होगा।
ये भी पढ़ें : Amazon Sale में 65 इंच 4K Smart TV मिल रहे आधी कीमत पर
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines