Google अब अपने Chrome ब्राउजर को सिर्फ एक इंटरनेट टूल नहीं, बल्कि एक स्मार्ट AI असिस्टेंट में बदलने जा रहा है. कंपनी ने Chrome में सीधे Gemini AI को जोड़ने का ऐलान किया है, ताकि यूजर्स को अलग से कोई AI ब्राउजर इस्तेमाल न करना पड़े. नए अपडेट के बाद Chrome खुद वेबसाइट समझेगा, काम करेगा और जरूरत पड़ने पर Google के दूसरे ऐप्स से भी जुड़ जाएगा. आइए समझते हैं Chrome में आने वाले ये 5 बड़े AI बदलाव.
Chrome में आने वाले ये 5 बड़े AI बदलाव
Gemini साइड पैनल में होगा मौजूद
अब Chrome के टॉप राइट कॉर्नर में एक नया बटन मिलेगा, जिस पर क्लिक करते ही Gemini AI साइड पैनल में खुल जाएगा. खास बात यह है कि वेबपेज बंद नहीं होगा और यूजर साथ साथ AI से बात कर पाएंगे. Gemini खुले हुए टैब्स से जानकारी निकाल सकता है, सवालों के जवाब दे सकता है और मल्टीटास्किंग में मदद करेगा. इतना ही नहीं, AI जो भी स्टेप उठाएगा, उसकी पूरी रिपोर्ट यूजर को दिखेगी.
Auto Browse फीचर करेगा आपके लिए काम
Chrome का नया Auto Browse फीचर Gemini को खुद वेबसाइट पर घूमकर काम करने की ताकत देता है. जैसे ट्रैवल प्लान बनाना, होटल ढूंढना या प्रॉपर्टी सर्च करना. हालांकि खरीदारी जैसे अहम स्टेप पर AI पहले यूजर से कन्फर्मेशन मांगेगा. यह फीचर Google AI Pro या AI Ultra सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा. Google ने साफ किया है कि AI इस्तेमाल करना पूरी तरह वैकल्पिक होगा.
Google ऐप्स से सीधा कनेक्शन
Chrome में Gemini अब Gmail, Calendar, YouTube, Google Maps, Shopping और Flights जैसे ऐप्स से जुड़ सकेगा. उदाहरण के तौर पर, अगर कैलेंडर में ट्रिप शेड्यूल है तो AI उसी हिसाब से यात्रा सुझाव दे सकता है. खुले टैब्स से जानकारी लेकर ईमेल का सार भी बना सकता है. यूजर चाहें तो किसी भी समय ऐप एक्सेस बंद कर सकते हैं.
Nano Banana से ब्राउजर में ही इमेज बनाएं
Chrome में अब Nano Banana मॉडल के जरिए इमेज जनरेशन और एडिटिंग की सुविधा मिलेगी. यूजर बिना कुछ डाउनलोड किए, सीधे ब्राउजर में इमेज बना या बदल सकेंगे. सभी बनाई गई इमेज पर वॉटरमार्क होगा और ये साइड पैनल में दिखाई देंगी.
Personal Intelligence से और स्मार्ट बनेगा Chrome
Google इस साल के अंत तक Personal Intelligence फीचर लाने की तैयारी में है. इसके तहत Gemini आपकी पिछली बातचीत और ऐप्स से जुड़े संदर्भ को याद रख सकेगा, जिससे जवाब और ज्यादा पर्सनल हो जाएंगे. यह फीचर भी पूरी तरह ऑप्शनल होगा और यूजर तय करेगा कि AI क्या याद रखे.
कहां और कब मिलेगा अपडेट
ये सभी AI फीचर्स Gemini 3 मॉडल पर बेस्ड हैं और फिलहाल अमेरिका में macOS, Windows और Chromebook Plus यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे. जो लोग AI फीचर ऑन नहीं करना चाहते, उनके लिए Chrome पहले जैसा ही काम करता रहेगा.
ये भी पढ़ें- हेडफोन जैक सिर्फ Headphone के लिए नहीं! इसके ये 5 इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
3 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
6 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
8 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines