हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Google Birthday Sale में बंपर ऑफर! Pixel 11 से Fold तक हजारों रुपये सस्ता, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

कल Google ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया और इसी मौके पर शुरू हुई Birthday Sale में Pixel 11 सीरीज से लेकर Pixel Fold और Pixel Watch तक पर तगड़े ऑफर्स मिल रहे हैं. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज के बाद Pixel 11 बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन
गूगल Birthday Sale में Pixel 11 सीरीज से लेकर Pixel Fold और Pixel Watch तक पर तगड़े ऑफर्स मिल रहे हैं. (Image Credit-Google)

कल 27 सितंबर को Google ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया और इसी मौके पर कंपनी की Birthday Sale में Pixel स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर कई ऑफर्स दिए है. सेल में Pixel 11 सीरीज के फोन बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ कम कीमत में मिल रहे हैं. कुछ डील्स में Pixel 11 की प्रभावी कीमत 57,000 रुपये और Pixel 11 Pro की कीमत 70,259 रुपये तक बताई गई है. अगर आप नया Pixel फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ऑफर्स पर एक नजर डाल सकते हैं.

Pixel 11 पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Google Pixel 11 को भारत में 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. Google Birthday Sale 2026 में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 82,999 रुपये रह जाती है.

पुराने फोन के एक्सचेंज पर कीमत और घटेगी

बैंक डिस्काउंट के अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी फायदा मिल रहा है. गूगल की पार्टनर कंपनी Cashify एक्सचेंज कि जाने वाल डिवाइस की वैल्यू तय करती है. जैसे  अच्छी कंडीशन वाले Samsung Galaxy S24 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट पर 25,950 रुपये तक की सीधी एक्सचेंज छूट बताई गई है. इसके बाद Pixel 11 की प्रभावी कीमत 57,000 रुपये तक आ सकती है.

विज्ञापन

Pixel 11 Pro भी हुआ सस्ता

Pixel 11 Pro 5G की भारत में कीमत 1,19,999 रुपये है. इस पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इसके बाद फोन की कीमत 1,09,999 रुपये रह जाती है.

Galaxy S24 Ultra के एक्सचेंज पर फायदा

Pixel 11 Pro खरीदने वाले ग्राहक पुराने फोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम कर सकते हैं. Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के एक्सचेंज पर बेस वेरिएंट के लिए 39,750 रुपये तक की छूट बताई गई है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज को मिलाकर Pixel 11 Pro की प्रभावी कीमत 70,259 रुपये तक बताई गई है.

विज्ञापन

Pixel 11 Pro XL पर भी ऑफर

बड़े डिस्प्ले वाला Pixel 11 Pro XL भारत में 1,34,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. ICICI Bank डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर को मिलाकर इसकी कीमत में 85,250 रुपये तक की कमी हो सकती है. यानी एक्सचेंज और बैंक ऑफर के हिसाब से यह फोन काफी कम कीमत में मिल सकता है.

Pixel 11 Pro Fold पर भी डिस्काउंट

Pixel 11 Pro Fold 5G की शुरुआती कीमत 1,86,999 रुपये है. HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद कीमत 1,76,999 रुपये रह जाती है.

विज्ञापन

एक्सचेंज पर बड़ा फायदा

Pixel 11 Pro Fold खरीदने पर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को एक्सचेंज करने से 9,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिल सकता है. दिए गए ऑफर के मुताबिक कुल 57,800 रुपये तक का डिस्काउंट मिलने के बाद Pixel 11 Pro Fold की प्रभावी कीमत 1,19,900 रुपये तक आ सकती है.

ऑफर लेने से पहले शर्तें जरूर देखें

इन डील्स में बैकं डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू और बोनस शामिल हैं एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने फोन की कंडीशन, डॉडल और दूसरे मानकों पर निर्भर कर सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले अपने डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू और लागू बैंक ऑफर की शर्ते जरूर चेक करना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17 से Pixel 11 तक, फ्लिपकार्ट सेल में इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी तगड़ी डील

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Google

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola