Google Bard AI Supported Apps: इस साल की शुरुआत के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) को लेकर भारतीयों के बीच एक अलग ही क्रेज दिख रहा है। एआई को लेकर काफी लोकप्रिता बढ़ चुकी है। इसका इस्तेमाल करके कई यूजर्स अपने काम को आसान कर रहे हैं जबकि, कई कंपनियां भी इसे अपना रही हैं। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने भी हाल ही में एक ऐलान किया है जिसमें उन्होंने अपने सभी ऐप्लिकेशन के साथ AI चैटबॉट गूगल बॉर्ड का सपोर्ट मिलेगा।
किन ऐप्स को सपोर्ट करेगा Bard AI
गूगल का बार्ड AI चैटबॉट कंपनी के सभी ऐप्लिकेशन को सपोर्ट करेगा। यूट्यूब, ड्राइव, मैप्स जैसे गूगल ऐप्स के साथ बार्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिल रहा है। इससे पहले कंपनी ने गूगल सर्च (Google Search) के लिए एआई जेनरेटिव चैटबॉट का सपोर्ट दिया है। इस AI Tool को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया गया था।
ये भी पढ़ें- YouTube ने लॉन्च किया खास फीचर, अब यूजर्स खुद बना सकेंगे धांसू Video
नया फीचर किया पेश
लॉन्च के बाद कंपनी की ओर से Bard AI में कई खास बदलाव करने के साथ नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इस एआई टूल को अब सभी ऐप्स के साथ जोड़ दिया गया है। इसमें Bard Extensions नामक एक नया फीचर जोड़ा गया है। गूगल फ्लाइट्स, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल मैप्स और यूट्यूब जैसे ऐप्स में Bard के फीचर का सपोर्ट मिलेगा।
कैसे यूजर्स को होगा फायदा?
बात करें अगर यूजर्स के फायदे की तो गूगल के सभी ऐप्स पर गूगल बार्ड एआई का सपोर्ट मिलने पर कई तरह से फायदा मिल सकता है। उदाहरण के लिए आप किसी अनजान शहर जा रहे हैं तो आपको गूगल मैप में एआई का सपोर्ट मिलने के कारण शहर की जानकारी हासिल हो सकेगी। लोकेशन देखने के साथ आप नजदीकी बाजार, होटल, रेस्टोरेंट के अलावा मौसम का हाल भी जा सकेंगे। AI Chatbot के जरिए सभी डिटेल्स को ऑडियो और टेक्स फॉर्म में दे दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines