Google Authenticator Gmail Security: आज के दौर में Gmail सिर्फ ईमेल भेजने या पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे पूरे डिजिटल जीवन से जुड़ा हुआ है. बैंकिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट, निजी फोटो और कई जरूरी अकाउंट इसी एक आईडी से जुड़े होते हैं. ऐसे में अगर Gmail हैक हो जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है. अच्छी बात यह है कि Google ने आपके अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए Google Authenticator नाम का एक खास टूल दिया है. आइए जानते हैं यह क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें.
Gmail की सुरक्षा क्यों है जरूरी
आज लगभग हर जरूरी ऑनलाइन सेवा Gmail से लिंक होती है. अगर कोई आपके अकाउंट तक पहुंच बना ले, तो वह आपके कई दूसरे अकाउंट्स को भी एक्सेस कर सकता है. इसलिए सिर्फ पासवर्ड मजबूत रखना ही काफी नहीं है, बल्कि अतिरिक्त सुरक्षा लगाना भी बेहद जरूरी हो गया है.
क्या है Google Authenticator और यह OTP से बेहतर क्यों
अक्सर लोग 2-Step Verification में मोबाइल पर आने वाले OTP का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर कोई आपके फोन नंबर तक पहुंच बना ले, तो OTP भी खतरे में पड़ सकता है. Google Authenticator इससे ज्यादा सुरक्षित विकल्प है. यह ऐप आपके फोन में हर 30 सेकंड में एक नया कोड बनाती है. लॉगिन के समय इसी कोड की जरूरत होती है. खास बात यह है कि यह ऑफलाइन भी काम करता है, यानी इंटरनेट या नेटवर्क न होने पर भी आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है.
कैसे सेटअप करें Google Authenticator
Google Authenticator को सेट करना आसान है. इसके लिए-
• Play Store या App Store से Google Authenticator ऐप डाउनलोड करें
• ब्राउजर में जाकर अपने Google Account की सेटिंग्स खोलें
• Security सेक्शन में जाकर 2-Step Verification को ऑन करें
• नीचे स्क्रॉल करके Authenticator App का विकल्प चुनें
• स्क्रीन पर दिखने वाले QR Code को Google Authenticator ऐप से स्कैन करें
इसके बाद आपका Gmail अकाउंट इस ऐप से लिंक हो जाएगा और लॉगिन के लिए ऐप का कोड जरूरी होगा.
बैकअप कोड्स क्यों हैं जरूरी
सेटअप के दौरान Google आपको कुछ बैकअप कोड भी देता है. इन्हें डाउनलोड करके सुरक्षित जगह पर संभालकर रखें. अगर आपका फोन खो जाए, खराब हो जाए या आप ऐप एक्सेस न कर पाएं, तो यही कोड आपके अकाउंट में लॉगिन करने में मदद करेंगे.
इन बातों का रखें खास ध्यान
Google Authenticator पर आने वाले कोड कभी किसी के साथ शेयर न करें. अपने सभी जरूरी Gmail अकाउंट्स में 2-Step Verification जरूर चालू रखें. बेहतर सुरक्षा के लिए OTP की जगह Authenticator ऐप का ही विकल्प चुनें. छोटी-सी सावधानी आपके Gmail और उससे जुड़े सभी जरूरी डेटा को सुरक्षित रख सकती है.
ये भी पढे़ं- Android यूजर्स के लिए Google का कमाल फीचर, जरूरी टैब अब हमेशा रहेंगे ऊपर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
35 mins agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
19 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
21 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines