हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Google का फैसला! साल 2024 की शुरुआत के साथ बंद होगा Android TV App

Google Android TV App Discontinued Soon: गूगल जल्द ही अपने टीवी प्लेटफॉर्म से एक ऐप को हटाने की तैयारी में है, आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Google Android TV App Discontinued from January 2024: गूगल एक सबसे बड़ा सर्चिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। दुनिया भर के यूजर्स इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। गूगल सर्च के अलावा कई यूजर्स गूगल के अन्य प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इनमें गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store), जीमेल (Gmail), गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music), गूगल गेम्स (Google Games), प्ले बुक (Google Play Book), प्ले न्यूज (Play News) आदि ऐप्स शामिल हैं। इनमें से एक गूगल का टीवी प्लेटफॉर्म (Google TV Platform) भी है जिसे कंपनी ने अगले महीने यानी जनवरी 2024 में बंद करने का फैसला लिया है।

साल 2020 में हुई थी शुरुआत

गूगल के प्ले मूविज एंड टीवी (Google Play Movies & TV) की जगह साल 2020 में टीवी प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई थी, जो फोन में ऐप की तरह काम करता है। अक्टूबर में प्ले मूविज एंड टीवी के नाम को बदल दिया गया था, जिसके कुछ समय बाद ऐप ने काम करना भी बंद कर दिया था। जबकि, पिछले कुछ सप्ताह में ऐप यूजर्स के एंड्रॉयड टीवी के “शॉप” टैब पर रीडायरेक्ट है। वहीं, अब कंपनी ने फैसला लिया है कि वो ऐप को अगले महीने बंद कर देगी।

ये भी पढ़ें- इस आसान तरीके से हाइड कर सकेंगे WhatsApp Chat Lock

विज्ञापन

साल 2024 की शुरुआत के साथ ऐप होगा बंद

गूगल जनवरी 2024 में Play Movies & TV ब्रांडिंग को भी पूरी तरह से बंद कर देगा। भले ही ये ऐप आपको नजर आएगा, लेकिन आपका इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड टीवी (Android TV) पर नहीं कर सकेंगे। कंपनी की ओर से जनवरी 2024 में Google Play Movies & TV को हटाने की घोषणा अपने सपोर्ट पेज के जरिए की है। आप वीडियो के माध्यम से Google Tv के बारे में जान सकते हैं।

पहले से खरीदा है तो मिलेगा एक्सेस

गूगल ने अपने सपोर्ट पेज पर जानकारी दी है कि इन बदलावों के चलते प्ले म्यूजिक और टीवी का एक्सेस अब आपके एंड्रॉयड टीवी डिवाइस पर नहीं मिलेगा। इसके अलावा गूगल प्ले की वेबसाइट पर भी ऐप उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि, अभी सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए ऐप एक्टिव रहेगा, जिसने पहले से इसका इस्तेमाल करने के लिए एक्सेस ले रखा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बिना OTP के होगा 1 लाख रुपये तक की UPI Payment

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola