Google Android: गूगल की नई पेशकश 4 साल में किया ये बड़ा बदलाव, जानिए क्या होगा खास

Google android New apk,Google android New Logo, Google android logo app, Google android logo android studio,device log android,android system log location,Google Android Logo, Google Logo, Android 3D, 3D logo

Google android New apk,Google android New Logo, Google android logo app, Google android logo android studio,device log android,android system log location,Google Android Logo, Google Logo, Android 3D, 3D logo

Google Android: गूगल की तरफ से 4 साल के बाद एक बड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले कंपनी ने साल 2019 में एंड्रॉयड में बदलाव करने का निर्णय लिया था। गूगल के नए फैसले से स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का नजरिया बदल जाएगा। कंपनी ने ये फैसला एंड्रॉयड के नए अपडेट Android 14 को लॉन्च करने से पहले लिया है। इसमें स्मार्टफोन यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही एंड्रॉयड के लोगो को नए तरह से पेश किया गया है। आइए गूगल के इस नए फैसले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

कैसा है गूगल का नया लोगो?

गूगल ने एंड्रॉयड के लोगो में बड़ा बदलाव किया है। पिछले बार के मुकाबले इस बार स्मॉल की जगह कैपिटल “A” देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही लोगो को प्रभावी बनाने के लिए इसे कर्व में डिजाइन किया गया है। एंड्रॉयड के लोगो वाले रोबोट को 2D से बदलकर 3D कर दिया गया है। रोबोट में और भी बड़ा बदलाव करते हुए सिर को विजिबल किया गया है। पहले लोगो में सिर्फ सिर को ही देख सकते थे, लेकिन अब पूरा शरीर है।

विज्ञापन

4 साल बाद लिया ये फैसला

गूगल कंपनी ने पूरे 4 साल बाद लोगो बदलने का फैसला लिया है। इससे पहले 2019 में एंड्रॉयड के लोगो में बदलाव किया गया था। आपको बताते चलें कि 2019 से पहले तक Android के वर्जन मिठाईयों के नाम पर रखे जाते थे। अब इसे नंबर सीरीज में बदला गया है। एंड्रॉयड 14 की लॉन्चिंग होने से पहले इस तरह के फैसले से स्मार्टफोन यूजर्स खासा उत्साहित हैं।

विज्ञापन

गूगल के अपडेट में मिलेंगे ये नए फीचर्स

गूगल ने केवल लोगो में बदलाव ही नहीं बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े हैं। अब यूजर्स को मौसम की जानकारी के साथ ही ट्रैवल अपडेट्स भी मिलेंगे। इसके लिए “At a Glance widget” फीचर को ऑन करें। इसके अलावा एंड्रॉयड ऑटो और जूम के सपोर्ट के साथ ही वॉलेट ऐप को सिक्योर किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ