---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Hello UPI: अब UPI पेमेंट करने का बदल जाएगा तरीका, आई ये नई तकनीक

Hello UPI: किसी भी सामान को खरीदने के बाद खुल्ले पैसे नहीं होने पर ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार भी लगातार काम कर रही है। UPI पेमेंट की पहुंच आम लोगों तक हो सके इसे लेकर नई- नई तकनीकें इजाद की जा रही है। लेकिन […]

---विज्ञापन---

Hello UPI: किसी भी सामान को खरीदने के बाद खुल्ले पैसे नहीं होने पर ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार भी लगातार काम कर रही है। UPI पेमेंट की पहुंच आम लोगों तक हो सके इसे लेकर नई- नई तकनीकें इजाद की जा रही है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब पेमेंट करते समय लोगों को परेशानी होती है। पेमेंट फेल होने पर यूजर्स कुछ समय तक इंतजार करते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए पेमेंट करने की नई तकनीक आई है। अब केवल स्कैन कर नहीं बल्कि बोलकर भी पेमेंट कर सकेंगे। आइए भुगतान करने की इस नई तकनीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है हेलो यूपीआई तकनीक

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में “ग्लोबल फिनटेक फेस्ट” में NCPCI को पेश किया था। जिस तरह से लोग NFC टैग का इस्तेमाल दो डिवाइस के बीच संपर्क बनाकर घर, कार या फोन का लॉक खोलने के लिए करते हैं, इसी तरफ अब एनएफसी तकनीक से पेंमेंट भी कर सकेंगे। ये तकनीक स्मार्टफोन और पेमेंट टर्मिनल के बाच संपर्क बनाने के काम करते हैं। इसी तकनीक का इस्तेमाल कर हेलो यूपीआई को पेश किया गया है। अब कहीं से भी बोलकर पेमेंट कर पाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ने गजब की तकनीक विकसित की आज, अंडरवियर भी खोल देगा अंदर के छिपे सारे राज!

हेलो यूपीआई ऐसे करें इस्तेमाल

हेलो यूपीआई तकनीक का इस्तेमाल कर आप बहुत ही आसानी से बोलकर पेमेंट कर सकते हैं। इसमें फोन कॉल, UPI पेमेंट ऐप और IOT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) शामिल हैं। यानी आप कहीं गए बगैर ही फोन कॉल के जरिए हेलो यूपीआई बोलकर पेमेंट कर सकते हैं। NCPCI के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पेमेंट करने से पहले ग्राहक क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल कर बैंक से स्वीकृति ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

ऑफलाइन भी कर सकते हैं पेमेंट

यूजर्स लाइट एक्स सुविधा का इस्तेमाल कर ऑफलाइन भी पेमेंट कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि हेलो यूपीआई तकनीक के जरिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए IIT मद्रास के A14 भारत के साथ समझौता किया गया है।

First published on: Sep 07, 2023 09:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola