Eric Schmidt Google AI: कोरोना महामारी ने दुनिया को बदल दिया था । इस दौरान कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का ऑप्शन दिया था। हालांकि, इससे कुछ चुनौतियां भी उभरीं। हाल ही में, गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने कहा है कि ‘वर्क फ्रॉम होम’ की वजह से गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में पीछे रह गया है।
यह भी पढ़े: सावधान! Iphone का ये जरूरी फीचर हमेशा करता है आपकी लोकेशन ट्रैक,जानें कैसे बचें
श्मिट का क्या कहना है?
गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट का मानना है कि ‘वर्क फ्रॉम होम’ के चलते गूगल के कर्मचारियों की टीमवर्क और Collectivization में कमी आई है। उनका कहना है कि जब लोग एक साथ ऑफिस में काम करते हैं, तो नए विचारों और इनोवेशन को बढ़ावा मिलता है। लेकिन घर से काम करने पर यह संभव नहीं हो पाता।
AI रेस की अहमियत
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर कंपनी के लिए इम्पोर्टेन्ट हो गया है। बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की होड़ में हैं। श्मिट का मानना है कि गूगल को इस रेस में सबसे आगे होना चाहिए था, लेकिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ के चलते कंपनी की Progress धीमी हो गई है।
यह भी पढ़े: स्पेस में सेक्स: क्या यह संभव है? जानें क्या कहते हैं NASA के वैज्ञानिक
Eric Schmidt Google AI: वर्क फ्रॉम होम के फायदे और नुकसान
‘वर्क फ्रॉम होम’ के कई फायदे हैं, जैसे कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। लेकिन इसके नुकसान भी हैं। जैसे, ऑफिस में काम करने से जो टीमवर्क और कम्युनिकेशन होता है, वह घर से काम करने पर नहीं हो पाता। श्मिट का कहना है कि यह एक कमी है जो गूगल के डेवलपमेंट में बाधक बन रही है।
क्या सच में घर से काम करने से होता है नुकसान?
इस बात पर बहस हो रही है कि क्या सच में घर से काम करने से कंपनियां पीछे छूट जाती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि घर से काम करने से लोगों के पास ज्यादा समय होता है और वे अच्छे से काम कर पाते हैं। वहीं, दूसरे लोग मानते हैं कि ऑफिस जाने से ही अच्छे विचार आते हैं।
सही क्या है, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि दोनों तरीकों के अपने फायदे और नुकसान हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines