आज के टाइम में गूगल अकाउंट हमारी डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. Gmail पर आने वाले ईमेल से लेकर गूगल ड्राइव में रखी फालें, Google Photos की तस्वीरें, YouTube की जानकारी और कॉन्टैक्ट तक कई जरूरी चीजें एक ही अकाउंट से जुड़ी होती हैं. ऐसे में अगर आपका Google Account किसी पुराने फोन, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस में लॉनिग रह गया है तो आपकी निजी जानाकरी दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकती है. अच्छी बात ये है कि Google आपको यह देखने की सुविधा देता है कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइस पर इस्तेमाल हो रहा है. अगर कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे तो उसे वहीं से साइन आउट भी किया जा सकता है.

Google Account की डिवाइस लिस्ट ऐसे देखें

इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर Google Account खोलें. इसके बाद Manage your Google Account विकल्प पर जाएं. अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाले विकल्पों में से Security सेक्शन खोलें. यहां आपको अकाउंट की सुरक्षा से जुड़ी कई सेटिंग्स मिलेंगी.

---विज्ञापन---

Your Devices विकल्प पर जाएं

सिक्योरिटी पेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर Your devices या Manage all devices जैसा ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप या क्लिक करते ही उन डिवाइस की लिस्ट सामने आ जाएगी, जहां आपके गूगल अकाउंट का इस्तेमाल हुआ है. इसमें आपका मौजदा फोन ही नहीं बल्कि पुराने स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर और दूसरे डिवाइस भी दिखाई दे सकते हैं.

हर डिवाइस की डिटेल जरूर देखें

लिस्ट में किसी डिवाइस का नाम देखकर तुरंत घबरान की जरूरत नहीं है. आप डिवाइस क्लिक करके उससे जुड़ी अतिरिक्त जानकारी देख सकते हैं. यहां आमतौर पर डिवाइस का नाम और अकाउंट के इस्तेमाल से  जुड़ी गतिविधी की जानकारी मिलती है.

---विज्ञापन---

कुछ मामलों में आखिरी इस्तेमाल का समय औक अनुमानित लोकेशन जैसी जानकारी भी दिखाई दे सकती है. इन डिटेल्स को देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि संबंधित डिवाइस आपक ही है या कोई ऐसा डिवाइस है जिसमें आपने इस्तेमाल नहीं किया है.

अनजान डिवाइस मिले तो करें Sign Out

अगर डिवाइस की लिस्ट में कोई ऐसा फोन, कंप्यूटर या टैबलेट दिखाई देता है जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो उसे नजरअंदाज न करें. संबंधित डिवाइस को खोलें और Sign out विकल्प चुनें. इससे आपका Google Account उस डिवाइस से साइन आउट हो जाएगा.

---विज्ञापन---

अगर आपको लगता है कि किसी अनजान व्यक्ति के पास आपके अकाउंट का एक्सेस हो सकता है, तो साइन आउट करने के बाद Google Account का पासवर्ड बदलना भी बेहतर रहेगा. नया पासवर्ड ऐसा रखें जिसका अनुमान लगाना आसान न हो और उसे किसी दूसरे अकाउंट में इस्तेमाल न करें.

2-Step Verification जरूर रखें ऑन

Google Account को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ पासवर्ड पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. अकाउंट में  2-Step Verification चालू रखना भी जरूरी है. इसके एक्टिव होने के बाद केवल पासवर्ड डालने से लॉनिन पूरा नहीं होता और अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है. इससे किसी दूसर व्यक्ति के लिए सिर्फ पासवर्ड हासिल करके आपके अकाउंट में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है. खासकर ऐसे अकाउंट के लिए जिसमें निजी तस्वीरें, जरूरी दस्तावेज या दूसरी संवेदनशील जानकारी मौजूद हो, अतिरिक्त सुरक्षा काफी काम आती है.

---विज्ञापन---

समय-समय पर डिवाइस लिस्ट चेक करें

अपने Google Account की डिवाइस लिस्ट को समय-समय पर चेक करते रहना अच्छी डिजिटल सुरक्षा आदत है. अगर कोई पुराना डिवाइस अब इस्तेमाल में नहीं है तो उसे साइन आउट किया जा सकता है. वहीं, किसी अनजान डिवाइस की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें.

ये भी पढ़ें- मोबाइल को एक दिन में कितनी बार चार्ज करना चाहिए? जानिए बैटरी बचाने का सही तरीका

---विज्ञापन---