हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gmail का ये सीक्रेट फीचर जान लिया तो कोई नहीं पढ़ पाएगा आपका प्राइवेट ईमेल, सेट कर पाएंगे एक्सपायरी

अगर आप ईमेल से बैंक डिटेल्स, ID प्रूफ या जरूरी डॉक्युमेंट भेजते हैं, तो Gmail का Confidential Mode आपके बहुत काम आ सकता है. इस फीचर से ईमेल अपने आप एक्सपायर हो जाता है और बिना OTP कोई उसे खोल भी नहीं सकता. जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
Gmail का Confidential Mode बना देगा आपके ईमेल को सुपर सेफ. (AI Generated Image)

Confidential Mode in Gmail: आज के दौर में ईमेल सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं रह गया है. लोग बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट कॉपी, ऑफिस फाइल्स और कई निजी दस्तावेज भी ईमेल के जरिए भेजते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा डर यही रहता है कि कहीं ये जानकारी गलत हाथों तक न पहुंच जाए. इसी चिंता को कम करने के लिए Gmail में एक खास फीचर दिया गया है, जिसका नाम है Confidential Mode. यह फीचर आपके ईमेल को ज्यादा सुरक्षित बनाता है और आपको यह कंट्रोल भी देता है कि सामने वाला व्यक्ति आपके मेल को कितनी देर तक देख पाएगा.

क्या है Gmail का Confidential Mode?

Gmail का Confidential Mode एक सिक्योरिटी फीचर है, जिसे खास तौर पर संवेदनशील जानकारी सुरक्षित तरीके से भेजने के लिए बनाया गया है. इस फीचर की मदद से आप ईमेल पर एक्सपायरी डेट सेट कर सकते हैं. यानी तय समय के बाद मेल अपने आप एक्सेस से बाहर हो जाएगा. इसके अलावा, इसमें SMS पासकोड का विकल्प भी मिलता है, जिससे सिर्फ वही व्यक्ति मेल खोल पाएगा जिसके पास OTP होगा.

तय समय के बाद अपने आप गायब हो जाएगा मेल

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि आप पहले से तय कर सकते हैं कि आपका ईमेल कितने समय तक एक्टिव रहेगा. जैसे ही तय समय पूरा होगा, रिसीवर उस मेल को दोबारा नहीं खोल पाएगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी काम का है जो निजी या गोपनीय दस्तावेज शेयर करते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब पूरी तरह फ्री नहीं रहा WhatsApp! नई Plus सर्विस शुरू, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

ना फॉरवर्ड होगा, ना डाउनलोड

Confidential Mode सिर्फ एक्सपायरी तक सीमित नहीं है. इस मोड में भेजे गए ईमेल को रिसीवर फॉरवर्ड, कॉपी, प्रिंट या डाउनलोड भी नहीं कर सकता. यानी आपकी जानकारी के गलत इस्तेमाल की संभावना काफी कम हो जाती है. यह फीचर ऑफिस डॉक्युमेंट्स, कॉन्ट्रैक्ट या पर्सनल डिटेल्स भेजते समय काफी मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे इस्तेमाल करें यह फीचर?

  • सबसे पहले Gmail खोलकर Compose Mail पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नया ईमेल लिखते समय नीचे या दाईं तरफ दिख रहे थ्री-डॉट मेन्यू पर जाएं.
  • यहां आपको Confidential Mode का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • इसे चुनने के बाद आप ईमेल की एक्सपायरी डेट सेट कर सकते हैं.
  • चाहें तो SMS Passcode भी ऑन कर सकते हैं. आखिर में Done पर क्लिक करके मेल भेज दें.

किन लोगों के लिए ज्यादा काम का है यह फीचर?

अगर आप अक्सर जरूरी डॉक्युमेंट्स, बैंक डिटेल्स, पहचान पत्र या ऑफिस फाइल्स ईमेल से भेजते हैं, तो यह फीचर आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है. खासकर उन परिस्थितियों में, जहां जानकारी का सुरक्षित रहना बेहद जरूरी हो, वहां Gmail का Confidential Mode अतिरिक्त सुरक्षा देने का काम करता है.

ये भी पढ़ें- गूगल के नए AI लैपटॉप Googlebook की मार्केट में एंट्री, Gemini खुद करेगा आपका आधा काम, जानें क्या है खास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola