Compaq लाया 43 इंच का किफायती Smart TV, घर में ही मिलेगा थिएटर का अनुभव!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Compaq TV Launch Price in India: देश के सबसे विश्वसनीय स्मार्ट टीवी ब्रांडों में से एक कॉम्पैक टीवी ने अपना नया मॉडल कॉम्पैक अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी (Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV) लॉन्च कर दिया है। ये एक किफायती स्मार्ट टीवी होने के साथ पतले बेजल में है।
अभी पढ़ें – Apple ने चुपचाप भारत में लॉन्च किया अपना नया एंट्री-लेवल iPad, जानें पिछले मॉडल से कैसे है अलग?
कॉम्पैक अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी यूट्यूब के अलावा कई ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी सपोर्ट करता है। इसमें आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिजनी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉम्पैक स्मार्ट टीवी में कई खास फीचर दिए गए हैं। इसमें क्रोमकास्ट सपोर्ट की एक मिररिंग तकनीक है। इसकी मदद से फोन में देखी जा रही सामग्री टीवी पर आसानी से देखी जा सकेगी। ये टीवी थिएटर जैसा अनुभव देने के लिए जबरदस्त साउंड फीचर के साथ हैं। इसमें ध्वानी की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए एक डॉल्बी ऑडियो डिकोडर और 5.1 सराउंड साउंड से थिएटर का अनुभव मिलता है।
कॉम्पैक अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी को काफी कम कीमत में पेश किया गया है। सिर्फ 17,499 रुपये खर्च करके आप इस नए मॉडल के स्मार्ट टीवी को घर ला सकते है। बात करें उपलब्धता की तो ये 43 इंच का स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यहां पर टीवी को ऑफर के साथ सेल किया जा रहा है जिससे आपको अधिक डिस्काउंट का लाभ हो सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: