हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कितने लीटर का गीजर खरीदना सही? जल्दी जानें, कहीं बर्बाद न हो जाएं पैसे

Geysers Buying Guide: क्या आप भी अपने घर या किचन के लिए एक नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपके मन में भी ये सवाल होगा कि कितने लीटर का गीजर खरीदना सही? चलिए जल्दी से जानें

विज्ञापन

Geysers Buying Guide: सर्दियों का मौसम आ गया है और अब गर्म पानी की जरूरत बढ़ने वाली है। इस समस्या को हल करने के लिए गीजर सबसे जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है, लेकिन गीजर खरीदने से पहले आप ये जरूर जान लें कि कितने लीटर का गीजर आपकी फैमिली के लिए सही रहेगा। अगर आपने सही कैपेसिटी का गीजर नहीं चुना तो यह या तो आपकी जरूरत पूरी नहीं करेगा या फिर बिजली की खपत बढ़ा देगा। यही नहीं गलत गीजर खरीदना आपके पैसे बर्बाद कर सकता है। तो चलिए पहले जानते हैं कि कितने लोगों के लिए कितने लीटर का गीजर खरीदना सही रहेगा…

कितने लीटर का गीजर खरीदना सही?

गीजर का साइज सेलेक्ट करते टाइम सबसे पहले फैमिली मेंबर्स के सदस्यों की संख्या को ध्यान में रखें। छोटी फैमिली यानी 1-2 सदस्यों वाली फैमिली के लिए 3-6 लीटर कैपेसिटी वाला गीजर बेस्ट है। जबकि 3-4 सदस्यों के लिए 6-10 लीटर कैपेसिटी का गीजर लेना आपके लिए सही रहेगा। वहीं, अगर आपके घर में 4 से ज्यादा मेंबर हैं तो आप 10-15 लीटर का गीजर खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें : स्टूडेंट के इस सवाल पर भड़क गया Google AI चैटबॉट, बोला ‘तुम धरती पर बोझ हो, जाओ मर जाओ’

किस काम के लिए ले रहे हैं गीजर?

गीजर का चुनाव इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आप उसे कहां और किस काम के लिए यूज करेंगे। अगर आप बाल्टी से नहाते हैं, तो 10-15 लीटर का गीजर सही रहेगा। जबकि शावर के लिए 15-25 लीटर कैपेसिटी वाला गीजर लेना बेस्ट है। इसके अलावा अगर आप गीजर का इस्तेमाल केवल बर्तन धोने या किचन के काम के लिए करने की सोच रहे हैं तो 3-6 लीटर कैपेसिटी वाला गीजर काफी अच्छा ऑप्शन है।

मार्केट में ये दो ऑप्शन

  • इंस्टेंट गीजर: अगर आपको फटाफट गर्म पानी चाहिए और यूसेज कम है, तो 1-3 लीटर का इंस्टेंट गीजर बेस्ट आपके लिए बेस्ट रहेगा।
  • स्टोरेज गीजर: बड़ी फैमिली के लिए यह बेहतर ऑप्शन है क्योंकि यह ज्यादा क्वांटिटी में पानी को गर्म कर स्टोर कर सकता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें