Geyser यूज करने से पहले करें ये 7 काम, पूरे सीजन नहीं आएगी दिक्कत

Geyser Maintenance Guide: अगर आप भी चाहते हैं कि सर्दियों में आपका गीजर खराब न हो तो ये 7 काम जरूर करें। लास्ट वाला तो न सिर्फ गीजर की लाइफ को बढ़ा देगा बल्कि काम करने की पावर को भी बेहतर कर देगा।

Geyser Maintenance Guide
विज्ञापन

Geyser Maintenance Guide: सर्दियों के मौसम में घरों में गीजर का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। चाहे नया गीजर खरीदना हो या पुराने की मरम्मत करानी हो, कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि पूरे सीजन में गर्म पानी का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के हो सके। आप भी अगर अब गीजर का इस्तेमाल करना शुरू करने जा रहे हैं तो पहले  ये 7 काम जरूर करें…

पहले करें ये 7 काम

इंस्टॉलेशन करें चेक
गीजर की इंस्टॉलेशन हमेशा किसी प्रोफेशनल प्लंबर से ही कराएं। खुद से इंस्टॉल करने पर लीकेज और अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जो सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकती हैं। वहीं, अगर आपके घर पहले से गीजर लगा हुआ है तो उसकी इंस्टॉलेशन भी चेक कर लें कि कहीं से वो लीक तो नहीं हो रहा।

Advertisment

कैसा है पानी का प्रेशर
गीजर चालू करने से पहले ये देख लें कि पानी का प्रेशर कैसा है। सही पानी के प्रेशर पर ही इसे चलाएं। बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी का दबाव गीजर की एफिशिएंसी को कम कर सकता है और उसे जल्दी खराब कर सकता है।

वायरिंग की जांच
गीजर के तारों को समय समय पर चेक करते रहें। खराब तारों से शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है, जिससे किसी दिन बड़ी घटना भी हो सकती हैं।

Geyser

विज्ञापन

थर्मोस्टेट की सेटिंग
थर्मोस्टेट को मीडियम टेम्परेचर पर सेट करें। बहुत ज्यादा टेम्परेचर पर पानी गर्म होने से जलने का खतरा रहता है, इसलिए इसे हमेशा मीडियम टेम्परेचर पर ही रखें।

विज्ञापन

गीजर की सफाई
नए सीजन में गीजर स्टार्ट करने से पहले इसकी अच्छे से सफाई करें। गंदगी और जमाव से गीजर की काम करने की पावर कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ सकती है।

वेंटिलेशन
गीजर को ऐसी जगह लगाएं, जहां अच्छा वेंटिलेशन हो। इससे गीजर लंबे समय तक सही तरह से काम करता है और गैस के जमा होने का खतरा भी नहीं रहता।

विज्ञापन

सर्विसिंग
गीजर की साल में कम से कम एक बार सर्विसिंग जरूर करवाएं। इससे न केवल गीजर की काम करने की पावर बढ़ती है बल्कि उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ