इस गणेश उत्सव AI से बनाए बप्पा के शानदार स्टिकर्स और फोटो, ऐसे जनरेट करें तस्वीरें

गणेश चतुर्थी 2025 पर अपने दोस्तों और परिवार को यूनिक शुभकामनाएं भेजें। अब AI Tools जैसे Canva, Fotor और Bing Image Creator की मदद से आप ये बहुत सुंदर स्टीकर फोटोज बना सकते हैं।

AI Ganesh

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव भारत का एक बेहद लोकप्रिय और पावन त्योहार है। इस दिन घर-घर में बप्पा की स्थापना होती है और भक्त पूरे उत्साह के साथ उनकी पूजा करते हैं। त्योहार के मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं भेजते हैं। अब जमाना बदल रहा है सिर्फ फोटो या पुराने मैसेज भेजने के बजाय लोग AI की मदद से यूनिक इमेज और स्टिकर्स बनाकर शुभकामनाएं भेजना पसंद कर रहे हैं।

ऐसे में गणेश चतुर्थी पर अगर आप चाहते हैं कि आपकी शुभकामनाएं सबसे अलग और यादगार हों, तो AI टूल्स से बनी तस्वीरें और स्टिकर्स आपके लिए बेस्ट विकल्प हैं। ये न केवल प्रोफेशनल दिखते हैं बल्कि आपके संदेश को एक खास और पर्सनल टच भी देते हैं। 

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी ऐसे AI इमेज

AI इमेज जनरेटर से गणपति बप्पा की शानदार तस्वीरें बनाना बहुत आसान है।

  • सबसे पहले Canva, Bing Image Creator, Fotor या Leonardo AI जैसे टूल को खोलें।
  • Prompt लिखें: ‘Ganesh Chaturthi celebration, Ganpati Bappa with decorations, festival theme, colorful background’
  • कुछ ही सेकंड में आपके सामने कई सुंदर डिजाइन आ जाएंगे।
  • इनमें से अपनी पसंद का इमेज चुनें और चाहें तो उस पर शुभकामना संदेश जैसे- ‘Ganpati Bappa Morya, Happy Ganesh Chaturthi 2025′ लिख दें।

ये AI इमेज देखने में आकर्षक होते हैं और आपके संदेश को बेहद खास बना देते हैं।

विज्ञापन

ऐसे बनेंगे यूनिक स्टिकर्स बनाएं

गणेश चतुर्थी पर सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि AI से बने स्टिकर्स भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इन्हें बनाना भी आसान है।

  • सबसे पहले Play Store से Sticker Maker App डाउनलोड करें।
  • अब AI से बनाई गई गणपति की इमेज अपलोड करें।
  • बैकग्राउंड हटाकर इन्हें स्टिकर्स में बदलें।
  • तैयार स्टिकर्स को सीधे WhatsApp में ऐड करें और अपने दोस्तों व परिवार को भेजें।

इस तरह बनाए गए यूनिक स्टिकर्स देखकर आपके प्रियजन जरूर खुश हो जाएंगे।

विज्ञापन

खास है AI Wishes बनाना

अक्सर त्योहारों पर एक जैसे फॉरवर्ड मैसेज सोशल मीडिया पर घूमते रहते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी शुभकामनाएं सबसे अलग और यादगार हों, तो AI टूल्स आपके लिए सबसे अच्छा तरीका हैं। ये टूल्स कुछ ही सेकंड में खूबसूरत और पर्सनलाइज्ड डिज़ाइन बना देते हैं, जिनमें आप अपना नाम या खास मैसेज भी जोड़ सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ