Samsung Galaxy S26 Ultra Al Privacy Display Feature: सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra अब तक की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला है. हाल ही में खुलासा हुआ है कि इसमें एक खास AI-पावर्ड प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया जा सकता है. इसका मतलब है कि अगर आप पब्लिक प्लेस में फोन चला रहे हैं तो आपके अलावा कोई और आपकी स्क्रीन पर क्या है, ये नहीं देख पाएगा.
Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
टिप्स्टर UniverseIce के मुताबिक, इस फोन की स्क्रीन में Flex Magic Pixel नाम की तकनीक होगी. इसे पहली बार MWC 2024 में दिखाया गया था. यह फीचर ऑन करने पर स्क्रीन का कंटेंट साइड से दिखाई नहीं देता. यानी आपके बगल में खड़े लोग आपकी स्क्रीन नहीं देख पाएंगे. ये बिल्कुल वैसे ही है जैसे लोग अलग से प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर खरीदते हैं, फर्क बस इतना है कि यह फीचर फोन में ही इनबिल्ट रहेगा और आप इसे जब चाहें एक्टिवेट कर सकते हैं.
मैनुअल और मैक्सिमम मोड
Galaxy S26 Ultra में इस फीचर के दो मोड मिल सकते हैं Manual और Maximum. मैनुअल मोड में आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से ऑन या ऑफ कर पाएंगे. वहीं, मैक्सिमम मोड ऑन करने पर स्क्रीन की ब्राइटनेस भी कम हो जाएगी, जिससे प्राइवेसी और मजबूत होगी. खास बात यह है कि यूजर खुद चुन सकता है कि किन-किन ऐप्स के लिए यह फीचर एक्टिवेट हो और यहां तक कि इसे डेली शेड्यूल पर भी सेट किया जा सकता है.
One UI 8.5 में मिले सबूत
रिपोर्ट्स के अनुसार, One UI 8.5 के कोड में भी इस फीचर से जुड़े कई रेफरेंस मिले हैं. इसमें साफ लिखा है कि यह फीचर साइड एंगल से स्क्रीन विजिबिलिटी को लिमिट करता है, ताकि यूजर की प्राइवेसी बनी रहे. इतना ही नहीं, ये फीचर ऑटोमैटिक भी ऑन हो सकता है, खासकर जब आप भीड़भाड़ वाली जगहों पर हों या फिर कोई संवेदनशील ऐप (जैसे बैंकिंग ऐप्स) इस्तेमाल कर रहे हों.
Galaxy S26 Ultra का यह नया Privacy Display फीचर उन यूजर्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है, जो अक्सर बाहर काम करते हैं या अपनी स्क्रीन को लेकर एक्स्ट्रा सतर्क रहते हैं.
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro और iPhone Air में स्क्रैच! कितनी मजबूत है नए iPhones की बिल्ड क्वालिटी
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
20 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines