iPhone 17 Pro और iPhone Air में स्क्रैच! कितनी मजबूत है नए iPhones की बिल्ड क्वालिटी

iPhone 17 Pro और iPhone Air लॉन्च के बाद यूजर्स ने स्क्रैच की शिकायतें की हैं. खासकर डार्क कलर वेरिएंट पर ये दिक्कत ज्यादा दिख रही है. जानिए नई iPhone सीरीज की बिल्ड क्वालिटी, Ceramic Shield प्रोटेक्शन और टिकाऊपन के बारे में पूरी जानकारी.

iPhone 17

News 24 GFX

विज्ञापन

iPhone 17 Pro & iPhone air scratch issue: iPhone 17 सीरीज की सेल ऑफिशियली शुरू हो चुकी है और लोग अपने-अपने नए फोन हाथों में ले रहे हैं. इस बार के मॉडल्स को अब तक का सबसे खास माना जा रहा है क्योंकि इनमें बड़े डिजाइन बदलाव, मजबूती और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. लेकिन लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद इनकी मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं.

स्क्रैच रेसिस्टेंट होने का दावा, लेकिन…

iPhone 17 Pro और iPhone Air मॉडल्स को कंपनी ने बेहद टिकाऊ और स्क्रैच-रेसिस्टेंट बताया था. लेकिन हकीकत में कई यूजर्स का अनुभव इससे अलग है. सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें इन महंगे iPhones पर आसानी से स्क्रैच पड़ते दिख रहे हैं. इससे यूजर्स में निराशा और सवाल दोनों बढ़ गए हैं.

विज्ञापन

डार्क कलर वेरिएंट पर ज्यादा असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max के डार्क ब्लू कलर वेरिएंट पर स्क्रैच ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. इसी तरह iPhone Air के Space Black मॉडल में भी स्क्रैच और हल्के निशान सामने आए हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि यह दिक्कत सभी डिवाइसों में है या सिर्फ कुछ मामलों में देखने को मिली है.

सोशल मीडिया पर चर्चा

X और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें साफ दिख रहा है कि फोन की बॉडी और डिस्प्ले पर स्क्रैच मौजूद हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी महंगी डिवाइस, जिसमें Ceramic Shield जैसा प्रोटेक्शन दिया गया है, वह इतनी जल्दी खराब क्यों हो रही है.

विज्ञापन

असली बिल्ड और प्रोटेक्शन फीचर्स

दिलचस्प बात यह है कि इस बार iPhone 17 Pro मॉडल्स में कंपनी ने एलुमिनियम यूनिबॉडी का इस्तेमाल किया है, जो 7000-सीरीज एयरोस्पेस ग्रेड एलुमिनियम से बनी है. इसमें Ceramic Shield 2 का प्रोटेक्शन भी है और साथ ही IP68 रेटिंग दी गई है, जो पानी और धूल से बचाती है. वहीं, iPhone Air में टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है, जो एलुमिनियम से ज्यादा मजबूत माना जाता है. इसके फ्रंट और बैक दोनों पर Ceramic Shield लेयर मौजूद है.

सावधानी जरूरी

हालांकि कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को मजबूती और टिकाऊपन के लिहाज से बेहतरीन बताया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स इस दावे पर सवाल उठाती हैं. अगर आप नया iPhone खरीद रहे हैं, तो उसे बिना कवर या टेम्पर्ड ग्लास के इस्तेमाल करना रिस्की हो सकता है. इसलिए सलाह यही है कि फोन की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन गियर जरूर इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ