Fridge Temperature in Monsoon Season: तपती गर्मी के बीच अचानक से बरसाती मौसम का आना रहन-सहन से लेकर खानपान तक में बदलाव कर सकती है। इन बदलावों को अपनाना भी बहुत जरूरी है वरना सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। मानसून में जिस तरह से एयर कंडीशनर को कैसे इस्तेमाल करते हैं, उसका ध्यान रखते हैं ठीक वैसे ही फ्रिज के इस्तेमाल करने का सही तरीका भी जाना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से फ्रिज खराब हो सकता है और उसमें रखा खाना या अन्य चीज भी जल्दी खराब हो सकती है। अलग-अलग मौसम में फ्रिज को एक तय टेंपरेचर के साथ रखना चाहिए। इससे वो जल्दी खराब होने से भी बच सकता है।
बारिश के मौसम में बदलें फ्रिज का टेंपरेचर
तपती गर्मी के बाद अचानक से बरसात के मौसम की शुरुआत होने पर फ्रिज का टेंपरेचर जरूर बदल दें। आजकल के फ्रिज अलग-अलग मोड के साथ उपलब्ध हैं जबकि, पहले से चले आ रहे फ्रिज में टेंपरेचर को सेट करने के लिए 1 से 5 डिग्री तक टेंपरेचर को सेट किया जा सकता है। कुछ ऐसे भी फ्रिज हैं जिसमें लो, मिडियम और हाई का ऑप्शन मिलता है।
मानसून में कितना होना चाहिए फ्रिज का टेंपरेचर?
हर मौसम के हिसाब से फ्रिज का सही टेंपरेचर पर इस्तेमाल करना चाहिए।इससे खाद्य पदार्थ अधिक सुरक्षित रहते हैं। मानसून के मौसम में फ्रिज का तापमान 1.7 डिग्री से लेकर 3.3 डिग्री के बीच होना चाहिए। इस डिग्री के साथ आप किसी भी मौसम में फ्रिज का यूज कर सकते हैं। हालांकि, अगर फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग टेंपरेचर सेट करने का ऑप्शन है तो सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 19°C पर फ्रीजर का तापमान रखें। जबकि, फ्रिज का तापमान 3°C पर सेट करना चाहिए।
फ्रिज में लंबे समय तक कैसे फूड रहेगा फ्रेश?
अगर आप लंबे समय तक फ्रिज में सब्जियों और खाने को रखते हैं और चाहते हैं कि वो फ्रेश रहे तो इसके लिए सही तापमान के साथ फ्रिज का इस्तेमाल करें। 3 से 4 नंबर पर फ्रिज का टेंपरेचर सेट करें। अगर नंबर नहीं है तो इसे Medium पर रखें और इस्तेमाल करें। इससे फ्रिज में रखी चीजें लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगी और खराब होने से बचेंगी।
ये भी पढ़ें- AC Tips: मानसून के मौसम में खराब न हो जाए एयर कंडीशनर, बिजली बचत के साथ खराबी से बचाने के टिप्स
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines