गर्मी हो या सर्दी फ्रिज घर के उन इलेक्ट्रॉनिक सामानों में शामिल है जो आमतौर पर पूरे दिन चलते रहते हैं. कई बार लोग बिजली का बिल कम करने के लिए रात में या दिन में कुछ घंटों के लिए फ्रिज बंद कर देते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि इससे मशीन को आराम मिलेगा और बिजली की बचत भी होगी, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? सभी बड़ी फ्रिज बनाने वाली कंपनियों के यूजर मैनुअल और गाइजलाइमेंस में इसके बारे में स्पष्ट निर्देश मिलते हैं. कंपनियों का साफ कहना है कि घरेलू रेफ्रिजरेटर को 24 घंटे और 365 दिन लगातार चलने के लिए ही डिजाइन किया जाता है. लेकिन रोजाना इसे बंद करना नुकसानदायक हो सकता है.
फ्रिज बंद करने पर क्या होगा?
जब फ्रिज को बंद कर दिया जाता है तो उसके अंदर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है. ऐसे में दूध, सब्जियां फल और पका हुआ खाना जल्दी खराब हो सकता है. तापमान बढ़ने पर खाने की चीजों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए रोज रात में फ्रिज बंद करना खाने की चीजों के लिए सही नहीं माना जाता.
दोबारा चालू करने पर कंप्रेसर पर बढ़ता है लोड
कुछ घंटे बंद रहने के बाद जब फ्रिज को दोबारा चालू किया जाता है तो कंप्रेसर को अंदर तापमान फिर से कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में बिजली की खपत कम होने के बजाय बढ़ सकती है. बार-बार कूलिंग साइकिल रुकने और शुरू होने से कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है, जिससे उसके खराब होे का जोखिम बढ़ सकता है.
सामान्य दिनों में फ्रिज बंद न करें
अगर आप सामान्य दिनों में घर पर हैं तो फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना बेहतर है. फ्रिज को लगातार चलने के लिए ही डिजाइन किया जाता है. सिर्फ बिजली बचाने के लिए रोजाना कुछ घंटों के लिए इसे बंद करना सही तरीका नहीं है.
कब बंद किया जा सकता है फ्रिज
फ्रिज की सफाई और बेहतर मेंटेनेंस के लिए इसे कभी-कभी बंद किया जा सकता है. साल में 2 से 4 बार यानी हर 3 से 6 महीने में एक बार कुछ घंटों के लिए फ्रिज बंद करना ठीक रहता है. डीप क्लीनिंग, जमी हुई बर्फ पिघलाने या पीछे लगे कॉइल और वेंट की धूल साफ करते समय पावर प्लग निकाल देना चाहिए. हालांकि ये बहुत जरूरी होने पर ही करना चाहिए.
लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं तो कर सकते हैं बंद
अगर आप दो-तीन हफ्ते या उससे ज्यादा समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो फ्रिज को बंद किया जा सकता है. हालांकि ऐसा करने से पहले अंदर रखा पूरा सामान निकाल दें. इसके बाद फ्रिज को अच्छी तरह साफ कर, सुखाकर उसका दरवाजा थोड़ा खुला छोड़ें. इससे अंदर बदबू और फंगस जमने की समस्या से बचने में मदद मिलेगी.
सिर्फ 2-3 दिन बाहर हैं तो क्या करें?
अगर आप सिर्फ 2-2 दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो फ्रिज बंद करने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में फ्रिज के थर्मोस्टेट को न्यूनतम यानी लो कूलिंग पर सेट करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इससे फ्रिज चलता रहेगा और कम कूलिंग की जरूरत के हिसाब से कम करेगा.
जानकारी के लिए बता दें, आजकल सैमसंग, LG जैसी कंपनियों के कई मॉडल्स में Vacation Mode या Eco Mode बटन होता है. इसे दबाने से फ्रिज पूरी तर बंद नहीं होता बल्कि बहुत कम बिजली पर केवल फ्रीजर चालू रहता है ताकि फ्रिज सुरक्षित रहे.
ये भी पढ़ें- गर्म खाना फ्रिज में रखने से क्या सच में खराब हो जाता है फ्रिज? जानें क्या है सच
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
11 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source 1- SamSung
Source 2- fridgeexperts
First published on:
Know More: Editorial Guidelines