Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू हो चुकी है और इसे खरीदने के लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. हालांकि iPhone की ऊंची कीमत हर किसी से बजट में फिट नहीं बैठती. ऐसे में एक शख्स ने चंडीगढ़ में iPhone का लंगर लगाने का दावा किया है. यानी कुछ चुनिंदा लोगों को बिना पैसे दिए iPhone मिल सकता है. इसका वीडियो भी सामने आया है
22 सितंबर को चंडीगढ़ में लगेगा लंगर
सामने आए वीडियो में राजा डी किंग नाम से जाने वाले राकेश त्रेहान ने iPhone लंगर लगाने की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, यह आयोजन 22 सितंबर को चंडीगढ़ में किया जाएगा. इसके लिए कुछ लोगों के नाम चुने जाएंगे और बाद में उन नामों का ऐलान किया जाएगा. राजा डी किंग ने बताया है कि iPhone का डिस्ट्रीब्यूशन खुले तौर पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी लोगों का स्वागत है. यानी जो लोग इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, वे वहां पहुंच सकते हैं.
कैसे और किसी मिलेगा iPhone?
राकेश ने बताया कि मुफ्त iPhone के लिए एक WhatsApp ग्रुप बनाया गया था. iPhone सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो इस ग्रुप में जय माता दी लिखेंगे. ग्रुप में शामिल लोगों को iPhone मिलने की तारीख तक हर दिन जय माता दी लिखना होगा. अगर वे एक दिन भूल गए, तो अगले दिन दो बार लिख दें. अगर नहीं लिखा, तो फोन नहीं मिलेगा. वहींं इनमें से 10 लकी विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें फ्री iPhone मिलेगा. ध्यान दें कि फिलहाल इस आयोजन में सिर्फ चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों को विजेता के तौर पर चुना जाएगा.
सभी के सामने निकाले जाएंगे नाम
राजा डी किंग के मुताबिक, iPhone पाने वाले लोगों का चुनाव कार्यक्रम के दौरान सभी के सामने किया जाएगा. आने वाले लोगों के नाम निकाले जाएंगे और जिन लोगों का नाम चुना जाएगा, उन्हें वहीं सबके सामने लाइव iPhone दिया जाएगा. यानी iPhone पाने वालों के नाम लकी ड्रॉ के जरिए चुने जाने की बात कही गई है.
iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल का दावा
वायरल वीडियो में राजा डी किंग ने यह भी बताया है कि iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल बांटे जाएंगे. उनके अनुसार, चंडीगढ़ और मोहाली के जिन लोगों के नाम लकी ड्रॉ में चुने जाएंगे, उन्हें iPhone दिया जाएगा.
दूसरे शहरों के लोगों को भी मिल सकता है मौका
वीडियो में यह दावा भी किया गया है कि iPhone का डिस्ट्रीब्यूशन सिर्फ 22 सितंबर के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा. राजा डी किंग ने बताया है कि 22 सितंबर के बाद भी iPhone का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा. इसमें दूसरे शहरों के लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे.
पहले भी लगा चुके हैं पेट्रोल और सोने का लंगर
राजा डी किंग का यह पहला ऐसा आयोजन नहीं है. इससे पहले वे पेट्रोल लंगर और सोने के सिक्कों का लंगर भी लगा चुके हैं. इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. अब उन्होंने iPhone का लंगर लगाने का ऐलान किया है, जिसकी तारीख 22 सितंबर बताई गई है.
ये भी पढ़ें- भारत में iPhone 18 की सेल शुरू, एप्पल स्टोर के बाहर रातभर खड़े रहे लोग, वायरल हुए वीडियो
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines