TRAI Scammers Alert: टेलीकॉम रेगुलेटर्स ने एक स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट उन लोगों को लिए हैं जिनके पास एक फ्रॉड कॉल आ रहा है। स्कैमर्स आजकल कस्टमर्स को TRAI के नाम पर फोन करते हैं, जिसमें वो मोबाइल कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। ऐसा ना करने के बदले वो कस्टमर्स से उनकी कुछ पर्सनल डिटेल की मांग करते हैं। जो लोग डर से उनको अपनी डिटेल दे देते हैं वो स्कैमर्स का शिकार हो जाते हैं।
मार्केट में पैसा कमाने के लिए लोग नए नए तरीके अपनाते हैं, कई लोग सही रास्ते से कमाते हैं तो कई ठगी के रास्ते पर जाते हैं। ठगी का एक नया तरीका इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। स्कैमर्स ट्राई का नाम लेकर कस्टमर्स को अपना शिकार बना रहे हैं।
क्या है फ्रॉड कॉल्स
कस्टमर्स के पास फोन आता है जिसमें उनके नंबर को बंद करने की बात कही जाती है। इस तरह से अचानक नंबर बंद होने की खबर से लोग घबरा जाते हैं। इसमें आगे कहा जाता है कि अगर नंबर चालू रखना चाहते हैं तो ये नंबर दबाएं। अगर इस तरह के कोई कॉल आपके पास आएं तो उसको तुरंत डिस्कनेंक्ट कर दें। अगर फिर भी जानना है कि नंबर चलता रहेगा कि बंद हो जाएगा, उसके लिए सिम ऑपरेटर के कस्मटर केयर से आप संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें… Digital Fraud को रोकने के लिए RBI का बड़ा कदम, बैंकिंग सर्विस में हो सकते हैं ये बदलाव
TRAI ने किया अलर्ट
किसी नंबर को अगर बंद किया जाता है उसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे बिलिंग, KYC या दुरुपयोग। इसको बंद करने का काम दूरसंचार सेवा प्रदाता (TSP) द्वारा किया जाता है। इसको देखते हुए ट्राई ने अपने कस्टमर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया है। कस्टमर्स से इस तरह के फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी है, साथ ही इस तरह की सिचुएशन में घबराने के बजाय कॉल सेंटर या ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क करने की सलाह दी है।
इस कॉल का फैक्ट चैक PIB ने भी शेयर करते हुए लोगों को आगाह किया है। पीआईबी ने लिखा क्या आपको भी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की ओर से कॉल करके यह दावा किया जा रहा है कि फोन के असामान्य व्यवहार के कारण आपका मोबाइल नंबर जल्द ही ब्लॉक कर दिया जाएगा? फैक्ट चैक में पाया गया कि TRAI की तरफ से इस तरह की कोई कॉल नहीं की जा रही है। अगर आपके पास भी इस तरह की कोई कॉल आती है तो तुरंत कस्टम केयर पर बात कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
13 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
14 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
16 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
18 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines