Flipkart Scam: जब भी ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने की बात आती है तो गड़बड़ी और गलत प्लेसमेंट होना आम बात है। अक्सर, ऐसा देखा गया है कि लोगों को ऑर्डर की गई चीजों के बदले अलग-अलग चीजें मिल जाती हैं। इसी तरह का एक मामला हाल ही में X पर सामने आया है जहां एक यूजर ने दावा किया कि उसने Flipkart Sale से सोनी का टीवी आर्डर किया था जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये थी, लेकिन जब डब्बा खुला तो शख्स के होश ही उड़ गए।
डब्बे में निकला थॉमसन का टीवी
बताया जा रहा है कि शख्स ने सेल से सोनी का टीवी आर्डर किया था लेकिन डब्बे में थॉमसन का टीवी मिला। आर्यन नाम के यूजर ने अपनी आपबीती एक्स पर शेयर की है। शख्स काफी समय से सोनी टीवी खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल का बेसब्री से इंतजार कर रहा था ताकि वह बड़ी स्क्रीन पर चल रहे आईसीसी वनडे विश्व कप का मजा ले सके। हालांकि, वह तब चौंक गया जब टीवी दूसरे ब्रांड का कम कीमत वाला निकला।
7 अक्टूबर को खरीदा था टीवी
शख्स ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उसने 7 अक्टूबर को @Flipkart से उसने एक सोनी टीवी खरीदा था, 10 अक्टूबर को डिलीवरी हुई और 11 अक्टूबर को सोनी इंस्टॉलेशन वाला आया, उसने खुद ही टीवी को अनबॉक्स किया और जब डब्बा खुला तो सोनी के बॉक्स में थॉमसन का टीवी देखकर चौंक गए। बॉक्स में स्टैंड, रिमोट आदि जैसा कोई सामान नहीं है। इसके बाद शख्स ने अनबॉक्सिंग की तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें बताया गया कि उन्होंने तुरंत फ्लिपकार्ट के ग्राहक सेवा से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई, लेकिन दो हफ्ते के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ेंः लो जी… WhatsApp पर आ गया कमाल का फीचर, बिना नंबर सेव किए चैटिंग का लें मजा
अब फ्लिपकार्ट ने भी दिया जवाब!
साथ ही शख्स ने बताया कि सबसे पहले कस्टमर केयर ने उन्हें 24 अक्टूबर की सलूशन डेट दी थी, लेकिन 20 तारीख को उन्होंने पहले इसे सलूशन के रूप में दिखाया और फिर तिथि को बढ़ा कर 1 नवंबर कर दिया। जिसके बाद कहा गया कि समस्या का हल कर दिया गया, लेकिन रिटर्न रिक्वेस्ट पहले ही फेल हो चुकी थी। अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। हालांकि फ्लिपकार्ट ने भी उस व्यक्ति के वायरल पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कहा, ”रिटर्न रिक्वेस्ट के साथ आपके एक्सपीरियंस के लिए हमें गहरा खेद है। हम आपके लिए इसे सुलझाना चाहते हैं। कृपया हमें अपने ऑर्डर डिटेल्स के साथ एक डीएम भेजें ताकि वे गोपनीय रहें।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
3 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
5 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
8 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines