Flipkart Republic Day Sale Top Smartphone Deals 2025: आज से फ्लिपकार्ट की Republic Day सेल सभी के लिए लाइव हो गई हैं जिसमें कई दमदार फोन, स्मार्ट टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। सेल में सबसे ज्यादा छूट स्मार्टफोन्स पर देखने को मिल रहा है। कुछ ऑफर्स तो पिछले साल की सबसे बड़ी बिग बिलियन डेज सेल के जैसे ही लग रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी काफी टाइम से एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सेल को बिलकुल भी मिस न करें। हमने आपके लिए सेल की 5 सबसे तगड़ी डील्स शॉर्ट लिस्ट की हैं। चलिए इन पर एक नजर डालते हैं…
MOTOROLA g35 5G
लिस्ट की पहली बेस्ट डील MOTOROLA g35 5G पर देखने को मिल रही है। सेल में ये 5G फोन अभी 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। फोन को कंपनी ने 12,499 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप पुराने डिवाइस पर 2,799 रुपये तक बचा सकते हैं।
Nothing Phone (2a) 5G
लिस्ट की दूसरी तगड़ी डील Nothing Phone (2a) 5G पर देखने को मिल रही है। सेल में ये डिवाइस अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ ये डिवाइस अभी सेल में सिर्फ 20,999 रुपये में मिल रहा है। Credit और Debit Card ट्रांजैक्शन के साथ आप डिवाइस पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। जबकि पुराने सैमसंग फोन के एक्सचेंज पर कंपनी 3,350 रुपये तक की छूट दे रही है।
Realme P2 Pro 5G
रियलमी का दमदार डिवाइस भी इस सेल में काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 25,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 19,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। कंपनी सभी बैंक कार्ड के साथ 2000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट दे रही है जिससे फोन की कीमत और ज्यादा कम हो जाती है।
SAMSUNG Galaxy S24 Ultra 5G
सेल में सैमसंग का सबसे महंगा फोन भी सबसे कम दाम में मिल रहा है। इस फोन को कंपनी ने 1,34,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इस फोन को सिर्फ 99,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं HDFC Bank Credit Card EMI के जरिए तो फोन पर एक्स्ट्रा 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है। साथ ही आप डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर भी ले सकते हैं जिससे फोन की कीमत और कम हो जाती है।
Apple iPhone 16 (White, 128 GB)
फ्लिपकार्ट की Republic Day सेल में एप्पल के लेटेस्ट iPhone 16 पर भी बड़ा प्राइस ड्राप देखने को मिल रहा है जहां से आप डिवाइस पर 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लगभग 80 हजार रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इस फोन को सिर्फ 69,999 रुपये में बिना बैंक ऑफर के खरीद सकते हैं जबकि बैंक ऑफर्स के साथ फोन की कीमत 63,999 रुपये रह जाती है।
ये भी पढ़ें : Samsung के इन 3 प्रीमियम स्मार्टफोन्स की धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें बेस्ट डील्स
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
17 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines