Flipkart Republic Day Sale Last Day Discount on iPhone OnePlus and Moto: फ्लिपकार्ट ने अपने कस्टमर्स के लिए मोन्यूमेंटल सेल शुरू की है, जिसमें कई फेमस स्मार्टफोन्स ब्रांड्स पर शानदार छूट मिल रही है। इस सेल में iPhone 16, iPhone 13, Moto G85, OnePlus 12 जैसे स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, यह सेल 19 जनवरी को खत्म हो रही है, जिसके बाद इन स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ जाएंगी और वे अपने लॉन्च प्राइस पर बेचे जाएंगे। यहां हम iPhone से लेकर OnePlus तक सबके बारे में बताएंगे।
iPhone 16 मॉडल्स पर भारी छूट
फ्लिपकार्ट की इस सेल में iPhone 16 सीरीज पर 12,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। iPhone 16 प्लेटफॉर्म पर 69,999 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि इसका लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये था, यानी कुल 9,900 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं iPhone 16 Plus 79,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसका मूल प्राइस 89,900 रुपये था। यानी यह भी 9,900 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है।
अगर iPhone 16 Pro की बात करें तो इस फोन को 1,12,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, यानी इस फोन पर 7,000 रुपये की सीधी छूट दी गई है। वहीं iPhone 16 Pro Max की बात करें तो इसकी कीमत 1,44,900 रुपये के लॉन्च प्राइस से घटकर 1,37,900 रुपये हो गई है। iPhone 13 भी 43,499 रुपये की छूट कीमत पर सेल में उपलब्ध है।
सैमसंग और वनप्लस स्मार्टफोन्स
फ्लिपकार्ट की इस सेल पर आपको Samsung Galaxy S24 का यलो मॉडल 57,398 रुपये में उपलब्ध है। वहीं Galaxy S24+ को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सपर्ट बेहतर बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के लिए Plus मॉडल को खरीदने की सलाह देते हैं। वहीं OnePlus 12 के 256GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो ये फ्लिपकार्ट पर 55,889 रुपये में लिस्टेड है।
मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट
iQOO Neo 9 Pro 35,780 रुपये में उपलब्ध है। मिड-रेंज स्मार्टफोन में Motorola Moto Edge 50 Pro को 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह डील सिर्फ क्रीम और ब्लैक कलर के मॉडल्स पर दी जा रही है। वहीं Moto G85 को भी 16,999 रुपये के डिस्काउंट प्राइस पर खरीदा जा सकता है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 19 जनवरी को खत्म हो रही है। ऐसे में आपके पास अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को कम कीमत पर खरीदने का आखिरी मौका है।
यह भी पढ़ें – iPhone यूजर्स को झटका! Apple ने बंद कर दिया ये खास AI फीचर, जानें क्या है वजह
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines