iPhone यूजर्स को झटका! Apple ने बंद कर दिया ये खास AI फीचर, जानें क्या है वजह

Apple AI Notification Summary: अगर आप भी आईफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो iOS 18.3 अपडेट के बाद इस खास AI फीचर का यूज नहीं कर पाएंगे। चलिए जानें क्यों…

Apple AI Notification Summary

Apple AI Notification Summary: अगर आप भी एप्पल आईफोन यूज कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल, कंपनी ने लाखों आईफोन यूजर्स के लिए अपने एक खास AI फीचर को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया है। जी हां, CNBC की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने iOS 18.3, iPadOS 18.3 और macOS Sequoia 15.3 के लेटेस्ट बीटा सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ न्यूज और एंटरटेनमेंट कैटेगरी के लिए AI Notification summaries को बंद कर रही है। कंपनी का कहना है कि अभी इस सॉफ्टवेयर में सुधार किया जा रहा है जिसे नए अपडेट के साथ फिर से रोल आउट किया जाएगा।

गलत तथ्य दिखाने का आरोप

बता दें कि इस फीचर का रोल बैक BBC द्वारा शिकायत किए जाने के कुछ हफ्ते बाद किया गया है। दरअसल, iPhone-मेकर के AI Summary फीचर ने यूजर्स को गलत तथ्य दिखाने के लिए अपने न्यूज नोटिफिकेशन को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। तकनीकी दिग्गज ने हाल ही में Apple इंटेलिजेंस को पेश किया था जिसके साथ ये फीचर भी रोल आउट किया गया है। हालांकि अभी ये सारे फीचर बीटा वर्जन में हैं।

Image

इटैलिक में दिखेगा समरी नोटिफिकेशन

हलांकि, जिन लोगों ने अभी अपने डिवाइस को अपडेट नहीं किया है वो अभी भी AI Summary फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। AI Summary फीचर को फिलहाल बंद करने के अलावा, गुरुवार, 16 जनवरी को जारी किए गए अपडेट में कंपनी ने यह भी कहा है कि Apple इंटेलिजेंस अनएक्सपेक्टेड रिजल्ट्स दे सकता है। कहा जा रहा है कि AI द्वारा जनरेट किए गए नोटिफिकेशन के समरी को इटैलिक में भी दिखाया जाएगा ताकि वे अन्य नोटिफिकेशन से अलग दिखें।

फीचर को ऐसे कर सकते हैं ऑफ

इसके अलावा, एप्पल ने यूजर्स के लिए किसी भी ऐप से AI जनरेट किए गए नोटिफिकेशन के समरी को बंद करने का एक नया ऑप्शन भी दिया है। डिवाइस की लॉक स्क्रीन से नोटिफ़िकेशन पर बाईं ओर वाइप करके इस सुविधा को बंद किया जा सकता है। यानी आप चाहते तो खुद भी इस फीचर को आसानी से ऑफ कर सकते हैं।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ