Flipkart Online Fraud: फ्लिपकार्ट अपने बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) के बाद से सुर्खियों में है। इसके कई ऐसे फ्रॉड मामले सामने आए हैं जो ग्राहकों के बीच से अपना विश्वास हटा रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट में फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लोगों का सबसे ज्यादा विश्वास रहा है लेकिन अब जिस तरह से फ्रॉड डिलीवरी के मामले आ रहे हैं, लोगों को कुछ भी मंगवाने में डर लग रहा है कि कहीं उनके पास भी फ्रॉड डिलीवरी (Flipkart Fraud Delivery) ना कर दी जाए।
फ्लिपकार्ट पर इन दिनों भारी छूट के साथ अलग-अलग ऑफर्स की सेल चल रही है। आईफोन के बदले साबुन तो कभी ड्रॉन की जगह आलू भेज देने वाले मामले सामने आए हैं। वहीं, अब एक और नया किस्सा आया है जिसमें 55,990 रुपये में ग्राहक को अपने ऑर्डर की जगह बड़ा सा पथर डिलीवर हुआ है। आइए इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Xiaomi Book Air 3: जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च सबसे पतला और हल्का लैपटॉप, जानें कीमत
दिवाली सेल में किया ऑर्डर
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) चल रही है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं जिन्हें तगड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसी सेल का फायदा उठाते हुए एक शख्स ने फ्लिपकार्ट दिवाली सेल (Flipkart Diwali Sale) लैपटॉप ऑर्डर किया था।
फ्लिपकार्ट से मंगवाया था गेमिंग लैपटॉप
बैंगलोर के रहने वाले चिन्मया नामक ग्राहक ने फ्लिपकार्ट से एक गेमिंग लैपटॉप ऑर्डर किया था। हालांकि, यूजर के पास गेमिंग लैपटॉप Asus TUF Gaming F15 की जगह बड़ा सा पथर डिलीवर कर दिया गया।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A04e: आ गया सैमसंग का किफायती स्मार्टफोन, जानिए खासियत समेत अन्य जानकारी
55,990 रुपये में मिला बड़ा सा पथर
यूजर के अनुसार उसने फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल से गेमिंग लैपटॉप Asus TUF Gaming F15 ऑर्डर किया था, जिसकी कीमत 55,990 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट की तरफ से डिलीवर हुए ऑर्डर में एक बड़ा-सा पत्थर और कुछ इलेक्टॉनिक पार्ट्स (ई-वेस्ट) मिला। इसे लेकर कंपनी की ओर से जांच करने की बात कही गई है। साथ ही ग्राहक को रिफंड करने का आश्वासन भी दिया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
16 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines